International Women's Day 2023: विश्व महिला दिवस 8 मार्च को है । यह दिन महिलाओं की उन्नति, उन्हें विकास के अवसर प्रदान करने और समाज में पुरुषों के समान खड़े होने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से मनाते हैं । दुनिया के कई देशों की महिलाओं को लिंग भेद के कारण असमानता का सामना करना पड़ता है । पिछड़ी महिलाओं को समाज के प्रथम पायदान पर लाने और महिला अधिकारों के बारें में जागरूक करने के लिए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं । इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों, जागरुकता अभियानों का आयोजन होता है, जिसमें देश-विदेश की कई ऐसी महिलाएं शामिल होती हैं, जिनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा और आदर्श बन गया है। फोब्स 2022 में 100 सबसे दमदार महिलाओं की लिस्ट जारी की है । विश्व महिला दिवस पर विश्व की सबसे सशक्त महिलाओं के बारे में जानेंगे। ये रहीं दुनिया की पांच दमदार महिलाएं, जो हमेशा चर्चा में रहती हैं।