फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women Day 2023: भारत की पांच सबसे दमदार महिला राजनेता, इनकी उपलब्धियां हैं मिसाल

Wed, 08 Mar 2023 09:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय महिला राजनेता - फोटो : amar ujala
International Women Day 2023: प्रति वर्ष 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। वर्तमान में देश दुनिया की महिलाएं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी दमदार भूमिका में हैं। आज महिलाएं खेल जगत में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन दिखा रही हैं, तो वहीं व्यावसायिक जगत और राजनीति में भी अपनी भूमिका को मजबूत बना रही हैं। भारतीय महिलाएं देश के सर्वोच्च और सशक्त पदों पर कार्यरत हैं। आजादी से पहले और स्वतंत्रता संग्राम की जंग के दौरान की कई भारतीय महिलाओं के सशक्त व्यक्तित्व की कहानी प्रचलित हैं। भारतीय संविधान निर्माण सभा में भी कई महिलाओं को सहभागिता थी, जिसमें से कई देश के राजनीतिक पदों पर आसीन हुईं। वर्तमान में महिलाएं राजनीति के क्षेत्र में अपनी सहभागिता दे रही हैं। वह देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति से लेकर वित्त मंत्रालय और अन्य कई विभागों को संभाल रही हैं। आइए जानते हैं देश की सशक्त महिला राजनेताओं के बारे में, जो राजनीति में परचम लहरा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com
निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्तमान में सबसे दमदार और चर्चित राजनेता हैं। फोर्ब्स की 100 सबसे सशक्त महिलाओं की सूची में लगातार चार वर्षों से सीतारमण का नाम आ रहा है। सीतारमण पूर्णकालिक वित्त मंत्री हैं जो लगातार वित्त मामलों को संभाल रही हैं। इसके पहले वह रक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल चुकी हैं।

International Women Day 2023: दु्निया की पांच सबसे चर्चित महिलाएं, जानिए इनका कार्य क्षेत्र और उपलब्धियां
 
विज्ञापन

3 of 6
ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देश की सबसे दमदार राजनेताओं में गिना जाता है। ममता बनर्जी लगातार तीन बार से प्रदेश के मुख्यमंत्री नियुक्त हो रही हैं। राज्य संभालने के साथ ही ममता अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा ममता बनर्जी केंद्र में दो बार रेल मंत्री भी रह चुकी हैं।

4 of 6
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
मायावती 

उत्तर प्रदेश की राजनीति का सबसे दमदार नाम मायावती का है। मायावती बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह लंबे समय से राजनीति में है और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। राजनीति में मायावती की पहचान ' बहन जी' के तौर पर है। 

International Women's Day 2023: महिलाओं के खास अधिकार, हर स्त्री को होनी चाहिए जानकारी, जिंदगी हो जाएगी आसान
 
विज्ञापन

5 of 6
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
सोनिया गांधी 

गांधी परिवार की बहू, सोनिया गांधी ने सास इंदिरा गांधी और पति राजीव गांधी के निधन के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाली है। वह पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं। सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद हैं। रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है, क्योंकि यहां वर्षों से सोनिया गांधी राजनीतिक जीत हासिल कर रही हैं। वह खुद कभी किसी बड़े पद पर नहीं रहीं लेकिन केंद्र की राजनीति की बागडोर संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI
द्रौपदी मुर्मू

देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वर्तमान में सबसे उच्च पद पर आसीन हैं। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। वह इस राज्य की गवर्नर बनने वाली पहली महिला थीं। 

International Women's Day 2023: भारतीय सेना की इन पांच महिला अधिकारियों ने बढ़ाया देश का मान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें