महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर
- फोटो : Amar Ujala
टेक्नोलॉजी को सुरक्षा कवच बनाएं
मोबाइल फोन सिर्फ रील देखने या गाने सुनने के लिए नहीं होता है, बल्कि ये आपकी सुरक्षा कवच का काम भी करता है। फोन पर रेल मदद एप, आरपीएफ हेल्पलाइन 182 सेव करें। किसी भरोसेमंद के साथ लाइव लोकेशन शेयर करें। इमरजेंसी कॉन्टैक्ट स्पीड डायल में रखें।
सेफ्टी एसेंशियल्स साथ रखें
आप कोई फिल्म की हीरोइन नहीं हैं कि हीरो आपको सही समय पर बचाने आ जाएगा। खुद को सुरक्षा की जिम्मेदारी आपको खुद ही उठानी पड़ेगी। इसके लिए तैयार रहें। अपने साथ छोटी टॉर्च, पेपर स्प्रे, सीटी और पॉवर बैंक रखें। क्योंकि तैयारी ही ताकत है।
इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर याद रखें
घबराहट के वक्त फोन पर नंबर खोजने का समय नहीं मिलता। इसलिए आरपीएफ हेल्पलाइन 182, मेरी सहेली एप फोन स्क्रीन पर सेव करें। अगर कुछ अजीब लगे तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।