Independence Day 2022: आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं। भारत इस मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। गुलाम भारत के आजाद होने के बाद से देश में कई बड़े बदलाव आए। ये बदलाव हर क्षेत्र में देखने को मिले। विकास के स्तर पर बहुत कुछ नया हासिल किया गया तो वहीं राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी बड़े बदलाव देखने को मिले। भारत की आजादी में पूरे देश का योगदान था। कुछ लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया तो अन्य ने अंग्रेजो की गुलामी से बाहर निकलने के लिए आंदोलन में हिस्सा लिया। आंदोलन शुरू करने और उसका हिस्सा बनने वालों में महिलाएं भी शामिल हुईं। आज आजाद भारत में कई महिलाएं हैं तो अलग अलग क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ममता बनर्जी को लोग आज की राजनीति का एक बड़े नाम के तौर पर जानते हैं। वह बंगाल की मुख्यमंत्री हैं तो वहीं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं। पार्टी और राज्य सरकार संभाल रहीं ममता के नाम एक और बड़ी उपलब्धि है। ममता बनर्जी आजाद भारत की पहली महिला रेल मंत्री भी रह चुकी हैं। चलिए जानते हैं देश की पहली महिला रेल मंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक सफर और उपलब्धियों के बारे में।