Smriti Mandhana Birthday Special: भारत में क्रिकेट प्रेमियों की कमी नहीं। भारतीय पुरुष क्रिकेटरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय क्रिकेट का दमखम दिखाया, हालांकि ये खेल केवल पुरुषों तक सीमित नहीं है। देश में क्रिकेट की महिला टीम भी है। शुरुआत में भारतीय महिला क्रिकेट को पुरुषों के समान नहीं दर्जा नहीं मिला था लेकिन महिला खिलाड़ियों ने ही शानदार प्रदर्शन के साथ महिला क्रिकेट टीम को भी वह पहचान दिलाई, जो उन्हें मिलनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एक स्तर पर पहुंचने में कई खिलाड़ियों की मेहनत शामिल है। इन्हीं में से एक हैं स्मृति मंधाना। आज स्मृति मंधाना का जन्मदिन है। स्मृति मंधाना पिंक बॉल टेस्ट मैच में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में स्मृति मंधाना का नाम शामिल है। जन्मदिन पर जानिए भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की उपलब्धियों के बारे में।