फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को डिलीवरी के बाद फिट होने के लिए जरूर करना चाहिए ये काम

Sun, 30 Aug 2020 10:00 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं की जिंदगी में सबसे अहम मोड़ तब आता है जब वो मां बनती हैं। क्योंकि मां बनने के बाद उनके शारीरिक से लेकर मानसिक और भावनात्मक के साथ ही सामाजिक जीवन में भी परिवर्तन हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं अपने शरीर का अच्छे से ख्याल रखें। क्योंकि महिलाओं के स्वस्थ शरीर के बच्चे का स्वस्थ जीवन जुड़ा है। महिलाओं के शरीर को डिलीवरी के बाद कई घावों को भरना होता है। ऐसे में जरूरत है कि खुद का अच्छे से ख्याल रखा जाए। लेकिन आजकल की दिनचर्या में नई मांए खुद का अच्छे से ख्याल नहीं रख पाती। जिसकी वजह से आगे चलकर उन्हें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानें महिलाओं के लिए डिलीवरी के बाद किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 


 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
माओं को डिलीवरी के छह हफ्तों तक काम नहीं शुरू नहीं करना चाहिए। इस दौरान रोजमर्रा के काम. ज्यादा थका देने वाले कामों से दूर रहना चाहिए। और केवल बच्चे की देखभाल पर और खुद पर ध्यान देना चाहिए। 

 
विज्ञापन

3 of 6
बच्चा - फोटो : social media
पर्याप्त आराम 
रात को शिशु को बार-बार दूध पिलाने की वजह से उनकी नींद नहीं पूरी हो पाती। ऐसे में जरूरी है कि वो अपनी नींद पूरी करें। बच्चा जब दूध पीने के बाद सोए तो तुरंत ही खुद भी साथ में सो जाएं। जिससे की थकान दूर हो जाए। 

 

4 of 6
- फोटो : social media
परिवार की मदद
डिलीवरी के बाद जरूरी है कि परिवार के किसी सदस्य की मदद ली जाए। क्योंकि डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवरी की जरूरत होती है। इसलिए जरूरी है कि किसी को हाथ बंटाने के लिए अपने साथ रखें।

 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
संतुलित आहार 
शरीर के स्वस्थ रहने के लिए सही आहार का होना बहुत जरूरी है। इसलिए अपनी डाइट में साबुत अनाज, सब्जियां, फल और प्रोटीनरिच पदार्थ को शामिल करें। खूब सारा पानी पिएं क्योंकि स्तनपान कराने वाली मांओं के लिए ये बहुत जरूरी होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
व्यायाम करें
स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम को दिनचर्या में जरूर शामिल करें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ये व्यायाम बहुत हल्के किस्म के हों और वो भी डॉक्टर की सलाह पर। जैसे थोड़ा सा टहलना महिलाओं के लिए ठीक होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें