World Famous Astronaut: 23 अगस्त 2023 का दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। इसरो का चंद्रयान 3 मिशन सफल हो गया है। चंद्रयान 3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 मिशन में कई वैज्ञानिकों की मेहतन है, जिसमें कई महिला वैज्ञानिक भी शामिल हैं।
वहीं इसके पहले अंतरिक्ष पर पहुंचकर कई महिलाओं ने महिला शक्ति का अद्भुत पूर्व उदाहरण पेश किया। दुनियाभर में कई ऐसी महिला यात्री हैं, जो अंतरिक्ष पर व चांद पर पहुंची और देश-दुनिया में अपना नाम बनाया। 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 634 अंतरिक्ष यात्रियों में से 72 महिलाएं हैं। ये 72 महिलाएं अंतरिक्ष में उड़ान भर चुकी हैं। इसमें से 56 अमेरिका की और अन्य फ्रांस, इटली, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, यूके, कनाडा और चीन की हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही महिला अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में जो विश्व प्रसिद्ध हो गईं।