फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: भारत की नवदुर्गा हैं ये महिलाएं, देवी के हर स्वरूप को करती हैं प्रदर्शित

Thu, 30 Mar 2023 09:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
देश की नवदुर्गा - फोटो : अमर उजाला।

Chaitra navratri 2023:22 मार्च से चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरू हो रही है। इस दिन से नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। भारत पुरुष प्रधान देश है लेकिन यहां नारी की पूजा होती है। नन्ही बच्चियों द्वारा कन्या पूजन किया जाता है। देवी दुर्गा का हर स्वरूप आज की नारी को प्रदर्शित करता है। नव दुर्गा शक्ति, पराक्रम, ज्ञान, बुद्धि का प्रतीक हैं। माता के स्वरूपों में गृह लक्ष्मी से अन्नपूर्णा तक और सरस्वती से महाकाली तक हैं। इन्हीं नौ स्वरूपों को हर भारतीय महिला में भी देखा जा सकता है। महिलाएं भी देवी के नौ रूपों की तरह ही हैं। वह घर संभाल सकती हैं, तो देश भी संभाल सकती हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए देश की नवदुर्गा के बारे में जो हर क्षेत्र में कर रहीं नेतृत्व।

विज्ञापन

2 of 10
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI
द्रौपदी मुर्मू

अधिकतर घर का मुखिया एक पुरुष होता है। लेकिन परिवार एक साथ जोड़कर रखने वाली, हर सदस्य को संभालने वाली एक महिला होती है। उनका पद परिवार में सबसे प्रमुख और ऊंचा होता है। इसी तरह द्रौपदी मुर्मू देश के सबसे ऊंचे पद पर आसीन है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूरे देश को संभाल रही हैं।
विज्ञापन

3 of 10
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media
निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के वित्त मामलों को संभाल रही हैं। घर की लड़कियों को मितव्ययिता सिखाई जाती है, जिससे वह परिवार संभालती हैं। निर्मला सीतारमण अपनी इसी योग्यता से देश संभाल रही हैं। इसके पहले सीतारमण रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं।

4 of 10
ममता बनर्जी(फाइल) - फोटो : PTI
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

किसी राजनीतिक दल के साथ ही पूरे राज्य का नेतृत्व करने वाली ममता बनर्जी भी देश की नवदुर्गा में से एक हैं। राजनीति के क्षेत्र में परचम लहराने वाली ममता बनर्जी लगातार तीन बार से किसी राज्य की मुख्यमंत्री रही हैं। वह केंद्र में भी लगातार दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। ममता बनर्जी महिला सशक्तिकरण का एक शानदार उदाहरण है।
विज्ञापन

5 of 10
पायलट शिवांगी सिंह - फोटो : facebook
फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह

माता दुर्गा के पराक्रम और साहस के स्वरूप को देश के रक्षा मंत्रालय में शामिल कई महिलाएं प्रदर्शित कर रही हैं। इन्हीं दमदार महिलाओं में फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह का नाम शामिल है, जो कि फ्रांस से आए दमदार लड़ाकू विमान राफेल को उड़ाने वाली पहली महिला पायलट हैं। शिवांगी बनारस की रहने वाली हैं और मिग-21 भी उड़ा चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 10
किरण बेदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
किरण बेदी

देश की सीमा की सुरक्षा के लिए सेना में महिलाएं हैं, तो वहीं देश के अंदर कानून व्यवस्था संभालने के लिए भी कई महिला तत्पर हैं। देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी रहीं किरण बेदी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। किरण बेदी ने बतौर महिला पुलिसकर्मी महिलाओं की क्षमता का नमूना पेश किया। बाद में सामाजिक-राजनीतिक एक्टिविस्ट बनीं। साल 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बनी, हालांकि चुनाव न जीत सकीं लेकिन पुडुचेरी की उपराज्यपाल नियुक्त की गईं।
विज्ञापन

7 of 10
हरी चांदना दसारी - फोटो : facebook/IASHarichandanaFans
आईएएस हरी चांदना दसारी

देश की प्रशासनिक सेवा में भी महिला अफसरों की भूमिका दमदार है। कई महिलाएं यूपीएससी की परीक्षा में टॉप करके देश के अलग अलग क्षेत्रों में कार्यरत हैं। आईएएस हरी चांदना दसारी ने देश की प्रशासनिक सेवा में आने के लिए विदेश में एक सम्मानजनक नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने हैदराबाद में वेस्ट प्लास्टिक बोतलों के जरिए सड़को और पार्कों को पौधों से सजा दिया।

8 of 10
मीराबाई चानू बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया
मीरा बाई चानू

महिलाओं में खेल जगत में भी अपना सराहनीय योगदान देते हुए दुनियाभर में भारत का नाम रौशन किया। ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने बता दिया कि लड़कियां किसी से कम नहीं। वह घर संभालने के साथ ही भारी वजन उठाकर देश के लिए मेडल भी ला सकती हैं।

9 of 10
फाल्गुनी नायर - फोटो : facebook/falguni.nayar.5
फाल्गुनी नायर

खेल, राजनीति जगत के साथ ही उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में भी महिलाएं पीछे नहीं रहीं। फैशन ब्रांड नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर एक बिजनेस वुमेन हैं, जिन्होंने नायका को देश की सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया। वह देश की सबसे अमीर महिलाओं में भी शामिल हैं।
विज्ञापन

10 of 10
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
रवीना टंडन

मनोरंजन जगत भी दमदार अभिनेत्रियों, संगीतकार, गायिका, लेखिका और महिला निर्देशकों के बिना अधूरा है। इसी वर्ष अभिनेत्री रवीना टंडन को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अपने अभिनय के दम पर वह दर्शकों को हंसाने और रुलाने में सक्षम हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें