फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटते ही बॉबी देओल के साथ पार्टी करने पहुंचे सलमान, यूलिया वंतूर भी साथ आईं नजर

Mon, 09 Apr 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
काला हिरण शिकार मामले में जमानत मिलने के बाद सलमान खान को शनिवार की शाम जोधपुर सेन्ट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। 2 दिन जोधपुर जेल में बिताने के बाद शनिवार रात मुंबई लौटे सलमान खान रविवार को अपने दोस्त और एक्टर साकिब सलीम की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
सलमान खान रविवार रात 'रेस-3' में उनके को-स्टार साकिब सलीम की बर्थडे पार्टी अटेंड करने पहुंचे। इस पार्टी में बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस, रितेश देशमुख के अलावा कई और सेलेब्स भी मौजूद थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
salman khansalman
इस पार्टी से सलमान के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल और तीन अन्य करीबी दोस्तों की फोटो सामने आई हैं। 'रेस 3' के स्टार्स कार में बैठे दिख रहे हैं। साकिब की बर्थडे पार्टी में सुनील शेट्टी बेटी अथिया के साथ पहुंचे थे। पार्टी अटेंड करने के बाद सलमान अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ एक कार में घर लौटे।

4 of 5
Salman Khan
जेल से रिहा होने के बाद और साकिब की पार्टी से पहले सलमान खान सिटी स्कूल पहुंचे थे। यहां पर ऐसे बच्चे पढ़ते है जिन्हें पढ़ने लिखने में दिक्कत होती है। सलमान इन बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान
आपको बता दें कि सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में दोषी बताते हुए जोधपुर की एक अदालत ने पांच साल की सजा के साथ उनके ऊपर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें