फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में प्राण प्रतिष्ठा की धूम, तस्वीरों में देखें रामराजा मंदिर की सजावट

Mon, 22 Jan 2024 01:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
1 of 5
सजकर तैयार रामराजा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। पीएम मोदी आज मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। इसके अगले दिन यानी 23 दिसंबर से मंदिर जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है। मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह की रस्में पहले ही शुरू हो चुकी हैं। पूरा देश पलके बिछाकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहा है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा भी सज संवरकर दुल्हन की तरह तैयार हो गई है। आज सुबह से ओरछा में आयोजनों के होने का सिलसिला शुरू होगा, जो देर रात तक जारी रहेगा। आज काफी संख्या में लोगों के ओरछा आने की संभावना है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सजकर तैयार रामराजा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
ओरछा के श्री राम राजा मंदिर में भी खास तैयारियां की गई हैं। ओरछा के श्री राम राजा मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा। मंदिर के बाहर अयोध्या से प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट भी एलईडी लगाकर भक्तों के लिए किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
रामराजा का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड के संगीत कलाकार इस दौरान भजन संध्या की प्रस्तुति भी देंगे। ओरछा में मां बेतवा नदी के कंचना घाट पर एक लाख दीपक जलाए जाएंगे। साथ ही घाट पर मां बेतवा मैया की आरती का प्रबंध भी किया गया है। 

4 of 5
सजकर तैयार रामराजा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यहां आएंगे। वह भजन संध्या में शामिल होंगे। इसकी भी तैयारी कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सजकर तैयार रामराजा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इन सब कार्यक्रमों के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। पूरे नगर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें