आरोपी रियाज अत्तारी और मोहम्मद गौस।
- फोटो : अमर उजाला
अब तक सात आरोपी गिरफ्तार
हन्हैयालाल हत्याकांड में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिनमें मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज, मोहम्मद गौस, मोहसिन खान, आशिक हुसैन, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अत्तारी और मुनव्वर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कुछ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अन्य लोगों को धमकी देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
इधर, नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर कई अन्य लोंगों को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने लोगों को जान से मारने की धमकी दी थी। पकड़े गए आरोपियों के नाम अब्दुल मुत्तलीबअली, गुफरान हुसैन, शाहिद नवाज खान, शोएब जिलानी है। यह भी उदयपुर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इनसे पुछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या ये आरोपी कन्हैया के हत्यारों या साजिशकर्ताओं के संपर्क में थे। वहीं सुरक्षा को देखते हुए पुलिस पीड़ितों नाम बताने से बच रही है।