सड़क किनारे खड़ा हुआ था ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार आजाद नगर भीलवाड़ा के रहने वाले अंकित अग्रवाल (39), पत्नी राखी अग्रवाल (36), बेटा प्रथम अग्रवाल (12) और चालक कय्यूम (22) के साथ जयपुर से आ रहे थे। सुबह नौ बजे के करीब विजयनगर चारभुजा होटल के पास कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। तेज गति में होने के कारण कार की छत अलग हो गई। हादसे में दंपति और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे तीनों शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और पीएम के लिए अस्पताल भेजा।