राजस्थान के टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद शुरू हुआ बवाल जारी है। जिले के समरावता और अलीगढ़ कस्बे के आसपास के इलाकों में अभी भी तनाव के हालात हैं, सुरक्षा के लिहाज से यहां पुलिस फोर्स तैनात है। कोर्ट ने नरेश मीणा को 14 दिन कि न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हालांकि, अलीगढ़ कस्बे के पास टोंक-सवाई माधोपुर हाईवे पर लगे जाम को करीब 10 घंटे बाद पुलिस ने खुलवा दिया है। घटना के विरोध में दो दिन से हड़ताल कर रहे आरएसएस एसोसिएशन के मेंबर्स ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। यह मुलाकात सकारत्मक रही, लेकिन अभी तक हड़ताल खत्म होने का ऐलान नहीं किया गया है। उधर, गिरफ्तार किया गया नरेश मीणा सलाखों के पीछे आराम फरमाता नजर आया।
आईए अब जानते हैं थप्पड़ कांड की पूरी कहानी, नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ क्यों मारा, कब क्या हुआ? पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?