फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Force: सेना के बेड़े में कल शामिल होंगे तीन स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर, राजनाथ सिंह आएंगे जोधपुर

Sun, 02 Oct 2022 09:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Air Force: देश में विकसित यह हेलिकॉप्टर कई मिसाइल दागने और अन्य हथियारों का इस्तेमाल करने में सक्षम है। 5.8 टन वजन और दो इंजन वाले इस हेलिकॉप्टर से कई हथियारों के इस्तेमाल का परीक्षण पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन
1 of 3
कल से सेना का होगा हेलिकॉप्टर। - फोटो : सोशल मीडिया
Air Force: देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर (एलसीएच) को सोमवार को औपचारिक रूप से वायुसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। जोधपुर के वायुसेना स्टेशन पर 3 लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर का इंडक्शन होने जा रहा है। इसके लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी कल जोधपुर आएंगे। रविवार देर शाम राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- इन हेलीकॉप्टरों को शामिल करने से भारतीय वायुसेना की युद्ध क्षमता को काफी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि पहले यह समारोह एयरफोर्स डे यानी 8 अक्टूबर को होने वाला था, लेकिन कुछ कारणों से इसके समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

2 of 3
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर आएंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
देश में विकसित यह हेलिकॉप्टर कई मिसाइल दागने और अन्य हथियारों का इस्तेमाल करने में सक्षम है। 5.8 टन वजन और दो इंजन वाले इस हेलिकॉप्टर से कई हथियारों के इस्तेमाल का परीक्षण पहले ही किया जा चुका है। यह हेलिकॉप्टर जमीन से 16000 हजार फीट की ऊंचाई से लेकर 100 फीट की ऊंचाई पर हमला करने में सक्षम है। इसमें 20 एमएम की टर्न गन और 70 एमएम का रॉकेट सिस्टम भी है, जो दुश्मन देशों के बंकरों, ड्रोन और टैंक को हवा में उड़ा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
5.8 टन वजन वाले इस हेलिकॉप्टर में दो इंजन वाले हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस साल मार्च में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) की बैठक में देश में विकसित 15 एलसीएच को 3,887 करोड़ रुपये में खरीद को मंजूरी दी गई थी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 10 हेलिकॉप्टर वायुसेना और पांच थलसेना के लिए होंगे। एलसीएच ‘एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर’ ध्रुव से समानता रखता है। इसमें कई में ‘स्टील्थ’ (रडार से बचने की) विशेषता, बख्तर सुरक्षा प्रणाली, रात को हमला करने और आपात स्थिति में सुरक्षित उतरने की क्षमता है। हल्का होने की वजह से यह ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अपनी पूर्ण क्षमता में मिसाइल और दूसरे हथियारों के साथ आराम से ऑपरेट कर सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें