सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
ये मामला है उदयपुर के खेरवाड़ा थाना इलाके के लराठी का। सुवेरी फला रेडा में 26 साल का नरेंद्र अपनी मां जीजा और छोटे भाई सतीश कुमार के साथ रहता था। वहीं, उसकी 25 साल की प्रेमिका हिना कुमारी मीणा लराठी में रहती थी। हिना गांव के ही एक सरकारी स्कूल में टीचर है। वहीं, नरेंद्र बीए सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। दोनों के बीच 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों रोजाना फोन पर बात किया करते थे और अक्सर मिला भी करते थे।
3 जुलाई की रात नरेंद्र खाना खाने के बाद अपनी प्रेमिका से बात करते हुए घर से बाहर चला गया। अगले दिन सुबह तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों को चिंता सताई तो उन्होंने आसपास के लोगों, रिश्तेदारों और नरेंद्र के दोस्तों के पूछताछ की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी बीच परिजनों को सोम नदी के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। परिवार वालों ने शव की पहचान नरेंद्र के रूप में की। इसके बाद परिजनों ने थाने में नरेंद्र की हत्या का केस दर्ज कराया।