सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में मंगलवार सुबह दिल्ली बाईपास पर एक जली हुई बाइक के साथ युवक का शव मिला। मृतक दयाचंद (35), वार्ड नंबर 47 का निवासी था और इलेक्ट्रॉनिक आइटम ठीक करने का काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सबूत जुटाए। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह दुर्घटना, आत्महत्या या हत्या का मामला है।