सांवलिया सेठ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, दो अब भी दो पेटियां और एक भंडार की गणना शेष है। वैसे तो नकद चढ़ावा राशि का नया रिकॉर्ड बन चुका है। फिर भी तीन दिन और भंडार की गणना की जानी है। इसके अलावा भेंट कक्ष में जो राशि आती है, वह अलग है। इसके अलावा भंडार से निकलने वाले तथा भेंट कक्ष में आने वाले सोना-चांदी का वजन भी शेष है, जिसे आगामी दिनों में पूरा किया जाएगा।
सांवलियाजी मंदिर में मंगलवार को की गई गणना के दौरान मंदिर बोर्ड अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मंडोवरा, अशोक शर्मा, शंभूलाल सुथार, संजय मंडोवरा, प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिव शंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नंदकिशोर टेलर, संपदा सहायक प्रभारी राधेश्याम अहीर, संस्थापन अधिकारी लेहरी लाल गाडरी, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, स्टोर प्रभारी मनोहरलाल चौबीसा, सुरक्षा सहायक भारत सिंह के अलावा बैंक कर्मचारी और मंदिर मंडल के कर्मचारी मौजूद रहे।