फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 90 साल की बुजुर्ग महिला को सांड ने सींग से उठाकर पटका, भाई को राखी बांधने आई थी, देखें तस्वीरें

Fri, 12 Aug 2022 08:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

लोगों का कहना है कि सड़क पर घूम रहे पशु राहगीरों के लिए खतरा बन चुके हैं। आए दिन इस तरह के हमले होते रहते हैं। इसके बाद भी नगरपालिका सड़कों घूम रहे पशुओं को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 3
अचानक से सांड ने महिला पर हमला किया। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर शोखावटी में भाई को राखी बांधने आई बुजुर्ग महिला को सांड ने हमला कर दिया। सांड ने महिला को सींगों से उठाया और फिर सड़क पटक दिया। इस हमले में 90 साल की बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। 
विज्ञापन

2 of 3
हवा में उछली बुजुर्ग महिला। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की है जिसका सीसीटीवी वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। 90 साल की बुजुर्ग महिला झुंझुनू जिले की मंडावा की रहने वाली हैं। वह गुरुवार को फतेहपुर शेखावटी में अपने भाई को राखी बांधने आई थी। राखी बांधकर जब वह घर से बाहर निकलीं तो सड़क पर खड़े सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने महिला को सींगों से उठाया और फिर सड़क पटक दिया। आसपास खड़े लोगों ने बुजुर्ग महिला को बचाया। हमले के बाद से बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
लोगों ने महिला को बचाया। - फोटो : अमर उजाला
राहगीरों के लिए खतरा बने सड़क पर घूम रहे पशु
इलाके के लोगों का कहना है कि सड़क पर घूम रहे पशु राहगीरों के लिए खतरा बन चुके हैं। आए दिन इस तरह के हमले होते रहते हैं। इसके बाद भी नगरपालिका सड़कों घूम रहे पशुओं को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें