चिकारा शिकार मामले में जोधपुर हाईकोर्ट से राहत पाए बॉलीवुड दबंग सलमान खान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पहले तो सालों से गायब चल रहे मामले के मुख्य गवाह बताए जा रहे हरीश दुलानी ने सामने आकर सलमान के खिलाफ बयान दे दिया तो अब हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ राजस्थान सरकार भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रही है।
विज्ञापन
2 of 6
राजस्थान सरकार ने घटना के वक्त सलमान के ड्राइवर रहे दुलानी को सुरक्षा देने की बात भी कही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राजस्थान कैबिनेट में कानून मंत्री राजेन्द्र राठौड ने दावा किया कि राज्य सरकार हाईकोर्ट के निर्णय से संतुष्ट नहीं है और वो इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
राठौड़ ने ये भी कहा कि अगर मामले के मुख्य गवाह दुलानी को किसी तरह की धमकी मिलती है तो उन्हें पुलिस सुरक्षा भी दी जाएगी। बता दें कि दुलानी ने दावा किया था कि 28 सितंबर 1998 को जोधपुर के घोड़ा फार्म में शिकार के दौरान वही सलमान की गाड़ी चला रहे थे।
4 of 6
सलमान ने चिंकारा पर फायर किया था। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। दुलानी ने दावा किया था कि घटना के बाद उन्हें धमकियां मिलने लगी थी जिसकी वजह से वह भूमिगत हो गए थे। उनके परिवार को भी धमकियां दी जा रही थी इसलिए भी वह सामने नहीं आए थे।
विज्ञापन
5 of 6
दुलानी ने दावा किया कि अगर उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मिले तो वह कहीं भी गवाही दे सकते हैं। हालांकि सलमान पक्ष का दावा था कि दुलानी झूठ बोल रहे हैं, मामले के ट्रायल के दौरान उन्हें कई बार समन किया गया लेकिन वह सामने नहीं आए।
वहीं राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने भी अब सलमान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है, सरकार हाईकोर्ट के उस निर्णय को उच्चतम अदालत में चुनौती देगी जिसमें सलमान खान को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था। इसकी पुष्टि खुद राजस्थान के कानून मंत्री ने की।