राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां गरीबों से ज्यादा देखभाल गायों की जा रही है। राज्य सरकार गरीबों के कल्याण से ज्यादा गौ-कल्याण पर बजट खर्च कर रही है।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : mid-day
राज्य सरकार गोरक्षा कानूनों को मजबूत बना रही है। हालांकि राज्य में हाल ही में कई अप्रिय घटनाएं भी हुई हैं।
विज्ञापन
3 of 7
-
राज्य सरकार ने प्रति दिन गाय की रखरखाव करने वाले को 70 रुपये और बछड़ों की रखरखाव करने वालो को उससे आधी राशि यानी 35 रुपये का भुगतान करने के लिए तैयार है।
4 of 7
-
राज्य सरकार ने गौकल्याण के लिए रकम का इंतजाम करने के लिए 33 विभागों में होने वाले लेनदेन पर 10 फीसदी का गाय टैक्स लगा दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
-
राज्य के शहरी क्षेत्र में 28 रुपए और ग्रामीण इलाकों में 25 रुपए 16 पैसे कमाने वाले व्यक्ति को बीपीएल श्रेणी में माना गया है।
विज्ञापन
6 of 7
-
जयपुर के हिंगोनिया गौशाला की घटना के बाद राज्य सरकार ने गायों को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का फैसला किया और प्रदेश की गौशालाओं प्रति गाय 70 रुपए और प्रति बछड़ा 35 रुपए देने का एलान किया है।
राज्य के तेरह जिलों और जयपुर जैसे बड़े शहरों में नगर निगम के अकाल राहत और आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने सभी गौ शालाओं में प्रति गाय के हिसाब से रोजाना 70 रुपए और बछड़े को 35 रुपए देने का फैसला किया है।