राजस्थान के धूसर रंग में अब लोकतंत्र के कई-कई रंग खिलकर खूब दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही अजमेर-पुष्कर क्षेत्र में प्रचार के छटा देखने को मिली। महिलायें और पुरूष दूर दराज के गांव से अपने प्रत्याशियों का समर्थन करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
RAJASTRHAN PEOPLE
- फोटो : AMAR UJALA
कहीं पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी और पहनावे में पुरुष टैंपों की छतों पर सवार हैं तो महिलायें घूंघट में दिखाई दे रही हैं। ये नजारे अजमेर के गूगरा गांव के हैं।
विज्ञापन
3 of 4
RAJASTHAN PEOPLE
- फोटो : AMAR UJALA
नामांकन के लिए निकलने वाले नेता अपने समर्थकों के हुजूम के साथ निकल रहे हैं। महिलाओं के हाथों में मालाएं हैं तो ढोल-नगाड़ों का भी पूरा इंतजाम है। जीत-हार का फैसला तो 11 दिसंबर को होगा लेकिन फिलहाल तो माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।
कुछ बुजुर्गों से जब बात हुई तो ये शिकायत जरूर मिली कि चुनावी माहौल गरम होते ही तो नेता नजर आते हैं लेकिन जीतने के बाद गायब हो जाते हैं। राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। राजस्थान के कई और रंग आपको मिलते रहेंगे अमर उजाला डॉट कॉम पर।