फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत इन दिग्गजों ने किया मतदान

Fri, 07 Dec 2018 12:46 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
vasundhra raje - फोटो : twitter
राजस्थान में 199 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। कुछ केंद्रों पर मतदान देर से शुरू हुआ मगर धीरे-धीरे यह रफ्तार पकड़ रहा है। कुछ केंद्रों पर ईवीएम के खराब होने की भी सूचना है। अमूमन हर केंद्र पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। आम लोगों के साथ-साथ खास लोग भी वोट डालने पहुंचे रहे हैं। सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन में बूथ संख्या 31 पर जाकर वोट डाला।
विज्ञापन

2 of 6
Vasundhra Raje - फोटो : ANI
इसके अलावा अशोक गहलोत समेत अन्य दिग्गजों ने भी मतदान केंद्र जाकर वोट डाला। अब तक किन-किन दिग्गजों ने मतदान किया, जानिए। 
विज्ञापन

3 of 6
Ashok Gehlot - फोटो : ANI
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में बूथ संख्या 106 पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया । वह सरदारपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं और जीत की स्थिति में कांग्रेस के संभावित मुख्यमंत्री माने जा रहे हैं।

4 of 6
Gulabchand Kataria - फोटो : ani
उदयपुर में सूबे के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने भी वोट डाला। उदयपुर शहर सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस की गिरिजा व्यास से है।
विज्ञापन

5 of 6
Gajendra Singh Sekhawat - फोटो : ANI
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में बूथ संख्या 128 पर जाकर मतदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sachin Pilot - फोटो : twitter
पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने मतदान किया। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री पद के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद किया जाएगा। टोंक सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के इकलौते मुस्लिम उम्मीदवार यूनुस खान से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें