फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: नेताओं के वो 10 बयान जो चुनाव खत्म होने के बाद भी आप भूलेंगे नहीं

Thu, 06 Dec 2018 02:20 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
राजस्थान में इन नेताओं ने जमकर चलाए बयानों के तीर - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान के रण में बयानों के तीर खूब चले और खूब जख्मी भी साबित हुए। राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी भारत माता की जय पर भिड़ गए तो सीपी जोशी जाति के जंजाल में उलझ गए। देखिए वो 10 बयान जिन्होंने खूब हलचल मचाई। 
विज्ञापन

अलवर में राहुल गांधी

2 of 11
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में राहुल गांधी ने भारत माता की जय पर बयान क्या दिया पूरे सूबे की सियासत गरमा गई। उनके इस बयान पर भाजपा नेताओं की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई।
विज्ञापन

सीकर में नरेंद्र मोदी

3 of 11
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
 राहुल और मोदी दोनों एक ही दिन सूबे में मौजूद थे। पहला वार राहुल ने किया जिसका जवाब देने में प्रधानमंत्री मोदी ने देर नहीं लगाई। सीकर की रैली में तुरंत जोरदार पलटवार आया।

अलवर में योगी आदित्यनाथ

4 of 11
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ के इस एक बयान के बाद भी काफी हंगामा मचा जो अब तक शांत होता नहीं दिख रहा। बयान, जाहिर है राजनीति के मैदान से दिया गया था तो जमकर राजनीति भी हुई और अब तक जारी है। 
विज्ञापन

बीकानेर में अशोक गहलोत  

5 of 11
अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुरा सीट से मैदान में हैं। वो कांग्रेस की जीतने की सूरत में मुख्यमंत्री पद के भी प्रबल दावेदार हैं। ऐसे में कुछ बयान देना तो उनका भी बनता है। 
विज्ञापन

वसुंधरा राजे

6 of 11
वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
 कांग्रेस के एक वायरल वीडियो को लेकर राजस्थान के समर में खूब गर्मी भड़की। वसुंधरा ने वीडियो में कथित तौर पर भारत माता की जय नारा रोकने को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोल दिया। 
विज्ञापन

नाथद्वारा में सीपी जोशी  

7 of 11
सीपी जोशी - फोटो : अमर उजाला
सीपी जोशी ने पहले बयान दे दिया और उसके बाद अपने अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर खेद भी जताना पड़ा। बयान था ही ऐसा जिसको प्रधानमंत्री मोदी समेत पूरी भाजपा ने राजस्थान की लगभग हर रैली में खूब भुनाया। 

उदयपुर में राहुल गांधी

8 of 11
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी, उदयपुर में एक सभागार में लोगों से बातचीत कर रहे थे। बोलते-बोलते वो हिंदुत्व पर भी कुछ ऐसा कह गए जिसका जवाब पीएम ने कई रैलियों में दिया। सुषमा स्वराज तक इस लड़ाई में कूद गई थीं।

 जोधपुर में नरेंद्र मोदी

9 of 11
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
राहुल के हिंदुत्व वाले बयान पर पीएम मोदी ने अगले ही दिन पलटवार करके कह दिया- मैंने हिंदुत्व के ज्ञान का दावा नहीं किया, नामदार का ज्ञान उन्हें मुबारक 

 जयपुर में अमित शाह

10 of 11
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
 हालांकि, कांग्रेस ने अमित शाह के गिरेबान वाले बयान पर माफी की मांग की लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। शाह ने कह दिया था- कांग्रेसी अगर आपके घर आये तो उसका गिरेबान पकड़ कर पूछना कि कांग्रेस ने जनता के लिये क्या किया है।
विज्ञापन

टोंक में सचिन पायलट

11 of 11
सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की लड़ाई में सचिन पायलट भी बड़ा चेहरा हैं। वो टोंक की जिस सीट से लड़ रहे हैं, वहां मुस्लिम उम्मीदवारों की अच्छी संख्या है। ऐसे में वो योगी आदित्यनाथ को छेड़ना नहीं भूले। उन्होंने कहा- यूपी के मुख्यमंत्री अलग-अलग हिस्सों में प्रचार कर रहे हैं, क्या यहां भी मुस्लिम उम्मीदवार के लिए आएंगे?  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें