राजस्थान के कई जिलों में बारिश ने तबाही मचाई
- फोटो : Amar Ujala Digital
भीलवाड़ा में बस्तियों में पानी भरा
भीलवाड़ा शहर और आसपास के इलाकों में सोमवार को शुरू हुई बारिश मंगलवार को रात भर चलती रही। इस दौरान भीलवाड़ा में आठ इंच बारिश दर्ज की है। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिले के कोटड़ी, मांडल क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई है। इस दौरान कई बस्तियों में पानी भर गया। शास्त्रीनगर इलाके में एक साइड का सड़क संपर्क ही कट गया। सांगानेर चौराहा पर तिलक नगर के नाले में बहाव तेज होने से एक रोडवेज बस के फंस गई। जिसके बाद नगर परिषद सभापति राकेश पाठक ने स्वयं पहुंच कर परिषद कार्मिकों के साथ सभी 25 यात्रियों को सुरक्षित निकाला।