हरभजन सिंह परिवार के साथ पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रविवार सुबह से ही शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, क्रिकेटर हरभजन सिंह और आदित्य ठाकरे इस रॉयल मैरिज में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं। वहीं, दिल्ली व पंजाब के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कल ही उदयपुर पहुंच गए थे।
वहीं, इससे पहले शनिवार रात को हुई संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस सेरेमनी में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सिल्वर कलर का गाउन और ने राघव ब्लैक सूट पहना था। जानकारी के अनुसार इस सेरेमनी में पंजाब से ढोल आर्टिस्टों को बुलाया गया था। संगीत सेरेमनी में परिणीति और राघव के साथ उनके दोस्तों ने भी जमकर डांस किया था।
(संगीत सेरेमनी में परी और राघव)
(आदित्य ठाकरे शादी में शामिल होने के लिए आए, उदयपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए)
(फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी उदयपुर पहुंचे)
(टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर आईं हैं)