फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर आईं प्रियंका गांधी ने गहलोत परिवार से की मुलाकात, देखिए एयरपोर्ट से लेकर घर तक की तस्वीरें 

Wed, 09 Mar 2022 02:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जयुपर पहुंची थीं। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के परिवार से मुलाकात की। देखें तस्वीरें... 
 
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के परिवार से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जयुपर पहुंची थीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रियंका ने गहलोत के निवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। आइए... अब आपको दिखाते हैं मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के परिवार से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचकर गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत और बेटे वैभव गहलोत से मुलाकात की। प्रियंका ने उनके परिवार से काफी देर तक चर्चा की। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के परिवार से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पुत्र वधू और पोती के साथ भी बातचीत कर हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने सीएम की पोती के कंधे पर हाथ रखकर एक तस्वीर भी खिचाई। 

4 of 6
प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के परिवार से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
इस तस्वीर में प्रियंका गांधी पूरे गहलोत परिवार के साथ नजर आ रही हैं। उनके साथ सीएम अशोक गहलोत, पत्नी सुनीता गहलोत, बेटा वैभव गहलोत, पत्नी और बेटी भी नजर आ रही है। इस दौरान प्रियंका ने सीएम की पत्नी सुनीता गहलोत के कंधे पर हाथ रख रखा है।  
विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका गांधी का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एयरपोर्ट पर किया था स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले जयुपर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया था। प्रियंका के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला भी जयपुर आए थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका गांधी का स्वागत करते सीएम गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कहा था कि वहां की जनता समझधार है, परिणाम अच्छा होगा। नतीजे आने आने के बाद ही तय करेंगे कि आगे क्या करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें