फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi-Macron Jaipur Visit: मोदी-मैक्रों ने पी चाय, फ्रांस के राष्ट्रपति ने किया UPI पेमेंट, पढ़ें खास बातें

Thu, 25 Jan 2024 10:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मोदी-मैक्रों ने पी चाय, फ्रांस के राष्ट्रपति ने किया UPI पेमेंट, पढ़ें खास बातें
विज्ञापन
1 of 1
चाय पीते पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गुरुवार को जयपुर में रहे। उन्होंने पीएम मोदी के साथ जयपुर रोड शो किया। पीएम मोदी और मैक्रों ने जयपुर की प्रसिद्ध चाय पी, जिसका भुगतान राष्ट्रपति मैक्रों ने UPI से किया। वहीं, पीएम मोदी ने राम मंदिर का मॉडल यूपीआई पेमेंट कर खरीदा, जिसे उन्होंने मैक्रों को गिफ्ट किया। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी द्वारा किए गए यूपीआई पेमेंट की प्रक्रिया को भी समझा।  
 
दरअसल, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पेरिस से रवाना होकर करीब ढाई बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां राजस्थान के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। यहां से वे सीधे आमेर किले पहुंचे, जहां राजस्थानी संस्कृति के अनुसार उनका स्वागत किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने जयपुर के जंतर-मंतर पहुंचकर राष्ट्रपति मैक्रों को रिसीव किया। इस दौरान दोनों नेता एक दूसरे के गले मिलते नजर आए। मोदी और मैक्रों ने जंतर-मंतर को घूमा, और वहां बने सम्राट यंत्र को भी देखा। 



पीएम मोदी और मैक्रों के रोड शो की झलकियां...


मोदी और मैक्रों का रोड शो त्रिपोलिया गेट से शुरू हुआ। इस दौरान रास्ते में मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए और फूल भी बरसाए। सांगानेरी गेट पर रोड शो खत्म हुआ। 



पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने हवा महल देखा। इस दौरान मैक्रो ने हवा महल को लेकर कुछ सवाल भी पूछे।  



रोड शो के बाद पीएम मोदी ने  मैक्रों को राम मंदिर का मॉडल गिफ्ट में दिया, जिसे उन्होंने यूपीआई पेमेंट कर 500 रुपये में खरीदा था।



दोनों नेता जयपुर की प्रसिद्ध साहू की चाय की दुकान पर रुके। यहां उन्होंने करीब 10 मिनट रुककर चाय का आंनद लिया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों को चाय के बारे में जानकारी दी। इसके बाद  फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने UPI पेमेंट कर चाय का भुगतान किया। 



यहां से पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों डिनर के लिए होटल रामबाग पैलेस पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय चर्चा भी हुई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें