नाव से विधायक कल्पना देवी बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचीं
- फोटो : अमर उजाला
बारिश से बेघर हुए लोगों ने गोदाम में शरण ली
नपाहेड़ा क्षेत्र के नयागांव रामपुरिया बैरवा बस्ती के 20-25 लोग भारी बारिश और घर टूटने के कारण बेघर हो गए। ये सभी लोग निहाल अस्पताल के पीछे बने एक गोदाम में शरण लिए हुए हैं। उनका कहना है कि घर और सामान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं और अब वे प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर यातायात फिर ठप
तेज बारिश का असर राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी पड़ा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पुलिया पर पानी भर जाने से यातायात रोक दिया गया है। इससे पहले भी 19 जुलाई से 19 अगस्त तक यह हाइवे बंद रहा था। दो दिन पहले यातायात शुरू हुआ था, लेकिन पानी भरने के कारण फिर से दोनों तरफ का आवागमन बंद कर दिया गया है। वाहन चालकों के रॉन्ग साइड से जाने की कोशिश के चलते स्थिति और खतरनाक हो गई है।