फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actor Veer Sharma Death: बेटों के शव देख सुध खो बैठी एक्ट्रेस मां, बोली- दोनों अभी उठकर करेंगे पढ़ाई और मस्ती

Mon, 29 Sep 2025 09:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Actor Veer Sharma and Brother Death: कोटा आग हादसे में मौत के बाद जैसे ही एक्टर वीर और उनके भाई के शव घर ले जाए गए तो वहां चीख-पुकार मच गई। दोनों बेटों के शव देखकर मां अपनी सुध-बुध खो बैठी और उन्हें जगाने की असफल कोशिश करती रही, लेकिन वे चिर निद्रा में सो चुके थे।
विज्ञापन
1 of 8
एक्टर वीर शर्मा और उनके भाई की आग से मौत होने से परिजनों में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
कोटा जिले में दीप श्री मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने रविवार को दो मासूम बच्चों की जान ले ली थी, जिनके शव सोमवार को परिजनों को सौंपे गए।
 
विज्ञापन

2 of 8
दोनों भाइयों के शव सौंपने दीप श्री अपार्टमेंट पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मां अपने दोनों बेटों के शवों को देखकर उन्हें उठाने की गुहार करती रही, लेकिन बच्चे हमेशा के लिए खामोश हो चुके थे। इस हृदयविदारक दृश्य ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया।
 
विज्ञापन

3 of 8
एक्टर वीर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हादसे के हालात और जांच
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 27 सितंबर की देर रात अनंतपुरा थाना क्षेत्र की एक इमारत में हुई। फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी और उठते धुएं से पूरा घर भर गया। धुएं में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड गैस ने दोनों मासूम भाइयों 15 वर्षीय शौर्य और 10 वर्षीय वीर की जान ले ली।


 

4 of 8
एक्टर वीर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
घटना के समय पिता जितेंद्र शर्मा पास के ही एक जागरण कार्यक्रम में थे, जबकि मां रीता शर्मा शूटिंग के सिलसिले में मुंबई गई हुई थीं। आग में घर का सारा सामान टीवी, एसी, फर्नीचर समेत अन्य वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे का कारण बताया गया है।
 
विज्ञापन

5 of 8
दोनों भाइयों के शव सौंपने दीप श्री अपार्टमेंट पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मां का दर्द और परिवार की पीड़ा
बच्चों के शवों को देखकर मां रीता शर्मा लगातार यही कहती रही कि मेरे लाडले अभी उठकर पढ़ाई करेंगे और मस्ती करेंगे।
 
विज्ञापन

6 of 8
परिवार के साथ एक्टर वीर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
वह अपने बेटों को जगाने की कोशिश करती रही, लेकिन उनकी चीख-पुकार सुनकर रिश्तेदार और पड़ोसी भी गम से भर उठे। किसी की आंखें सूखी नहीं रहीं।

यह भी पढ़ें- Veer Sharma:कोटा में टीवी एक्टर वीर शर्मा और उनके भाई की घर में आग लगने से मौत, मां भी हैं मशहूर एक्ट्रेस
 
विज्ञापन

7 of 8
एक्टर वीर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बच्चों की प्रतिभा और सपने
स्थानीय लोगों के अनुसार, शौर्य पढ़ाई में काफी होशियार था और छोटा भाई वीर बाल कलाकार के रूप में पहचान बना चुका था। वीर ने कई धारावाहिकों और गानों में अभिनय किया था और जल्द ही एक फिल्म की शूटिंग के लिए जाना था। लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। दोनों भाइयों में आपस में इतना प्यार देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट रहती थी।
 
विज्ञापन

8 of 8
एक्टर वीर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मां रीता शर्मा की पृष्ठभूमि
मृतक बच्चों की मां रीता शर्मा टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने मिसेज क्लासिक बुल्गारिया का खिताब भी जीता था। परिवार की उपलब्धियों और खुशियों के बीच अचानक हुए इस हादसे ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें- ये दोस्ती...: बरसों बाद पुराने मित्र से मिले मंत्री किरोड़ीलाल, इमर्जेंसी में रहे थे साथ; इस बात पर हुए भावुक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें