बाढ़ के पानी से सड़क कटी
- फोटो : अमर उजाला
चंबल नदी उफान पर, खतरे के निशान के करीब
इधर, चंबल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का स्तर 164.18 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 165 मीटर है। कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण प्रवाह और तेज हो गया है। करौली से 20 किलोमीटर दूर लांगरा क्षेत्र के बुगडार गांव में तीन पुलिया पर पानी बहने से कई गांवों का संपर्क टूट चुका है।