फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: मजार को लेकर भड़का अभयदास महाराज का गुस्सा, छत पर कर रहे अनशन, कर दी ये मांग

Sat, 19 Jul 2025 03:51 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

जालौर में कथावाचक अभयदास महाराज मकान की छत पर अनशन पर बैठे हैं। वे बायोसा माता मंदिर जाकर दर्शन करना चाहते हैं। प्रशासन उनको रोक रहा है। मसला मंदिर के रास्ते में पड़ने वाली मजार से जुड़ा है। बाबा मजार को अतिक्रमण बता रहे हैं।आमरण अनशन करते हुए बाबा ने मुख्यमंत्री से जिले के कलेक्टर, एसपी व डीवाईएसपी को सस्पेंड करने की मांग की है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
छत पर आमरण अनशन पर बैठे बाबा - फोटो : अमर उजाला
जालौर में प्रसिद्ध कथावाचक अभयदासजी महाराज और प्रशासन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। बायोसा माता मंदिर के दर्शन को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के बाद महाराज अपने समर्थकों के साथ विरोधस्वरूप शहर की कालका कॉलोनी स्थित एक मकान की छत पर बैठ गए हैं। उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। महाराज ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से मांग की है कि जालौर के जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और डिप्टी एसपी को सस्पेंड किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें अपने समर्थकों के साथ बायोसा माता मंदिर के दर्शन की अनुमति नहीं दी जाती, तब तक वे अनशन समाप्त नहीं करेंगे। इसके अळावा बाबा ने मुख्यमंत्री से जिले के कलेक्टर, एसपी व डीवाईएसपी को सस्पेंड करने की मांग की है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
मकान के पास के मैदान में बाबा के भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि अभयदासजी महाराज 11 जुलाई से जालौर के भगतसिंह क्रीड़ा स्थल पर कथावाचन कर रहे हैं। दो-तीन दिन पूर्व कथा के दौरान उन्होंने कथित रूप से बायोसा मंदिर के पास स्थित एक मजार को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद समुदाय विशेष के दो युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर टिप्पणी की गई थी, जिन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। इस बयान को लेकर प्रशासन ने सांप्रदायिक तनाव की आशंका जताते हुए महाराज को जुलूस के रूप में मंदिर जाने से रोका।

ये भी पढ़ें: Sri Ganganagar News: सदर बाजार में चार मंजिला इमारत गिरी, काम से बाहर गई थी युवती, बच गई जान
विज्ञापन

3 of 5
बाबा के समर्थक - फोटो : अमर उजाला
महाराज समर्थकों के साथ मंदिर जाने का प्रयास करते हुए पुलिस को चकमा देकर भागे लेकिन पुलिस द्वारा रोके जाने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प हुई और कुछ उपद्रवियों ने पुलिस वाहन पर पथराव भी किया, जिससे हालात और बिगड़ गए।

प्रशासन का कहना है कि महाराज ने जुलूस निकालने की कोई अनुमति नहीं ली थी और उनके कथनों से सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका थी, इसी कारण उन्हें जुलूस के रूप में मंदिर जाने से रोका गया। प्रशासन ने कुछ महिलाओं को दर्शन की अनुमति दी लेकिन महाराज बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ मंदिर जाना चाहते थे। बहरहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

4 of 5
अभयदासजी महाराज के समर्थन में जमीन पर बैठे भक्त - फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम को देखते हुए जालौर के स्थानीय अखाड़ों, संतों और संगठनों ने अभयदासजी महाराज से अपील की है कि वे अनशन समाप्त करें और शांति बनाए रखें। संतों ने स्पष्ट किया कि यदि मंदिर परिसर में अवैध अतिक्रमण है तो उसकी जांच और कार्रवाई प्रशासन करेगा, यह काम किसी भी कथावाचक का नहीं है। संतों ने यह भी कहा कि यदि महाराज नहीं मानते हैं तो अखाड़ा और जालौर की जनता उनका साथ नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस से बातचीत करते हुए बाबा समर्थक - फोटो : अमर उजाला
जालौर में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन और साधु-संत शांति की अपील कर रहे हैं, जबकि महाराज अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि प्रशासन और संत समाज मिलकर इस विवाद का समाधान कैसे निकालते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें