केंद्र सरकार के फैसले से पाकिस्तानी परिवार में छायी मायूसी
- फोटो : अमर उजाला
‘पाकिस्तान में गरीबी से त्रस्त, भारत में बसने की इच्छा’
परिवार के सदस्य सुरेश ने बताया कि पाकिस्तान के टांडो अल्लाहयार जिले में उनका जीवन बेहद कठिनाइयों भरा था। वहां कमाई के साधन न के बराबर हैं, जबकि खर्चे अत्यधिक हैं। सुरेश ने बताया कि उनके अधिकतर रिश्तेदार पहले ही भारत में बस चुके हैं, और अब उनका भी सपना था कि वे अपने परिवार के साथ यहीं स्थायी रूप से बस जाएं। इसी उम्मीद में 19 अप्रैल को 18 सदस्यीय परिवार वीजा लेकर भारत आया था।
सुरेश के मुताबिक परिवार में महिलाएं, पुरुष और छोटे-छोटे बच्चे शामिल हैं। सभी ने भारत को अपना घर बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने बताया कि भारत में उन्हें सुरक्षित और अच्छा वातावरण मिला है, जिसे छोड़कर वे वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहते। उन्होंने सरकार से विनती कर कहा कि उन्हें लॉन्ग टर्म वीजा देकर भारत में बसने का अवसर दिया जाए।