फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: पहले दिन शिव भक्ति में लीन हुईं डिप्टी सीएम दीया कुमारी, सिटी पैलेस के शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

Fri, 11 Jul 2025 09:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Sawan 2025: उपमुख्यमंत्री ने शिवलिंग का रूद्राभिषेक करते हुए वेद मंत्रों की गूंज के बीच महादेव से प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की। पूजा के दौरान उन्होंने शिव आरती कर धार्मिक परंपराओं का पूर्ण रूप से निर्वहन किया।

विज्ञापन
1 of 4
पूजा करतीं दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास की पावन शुरुआत पर जयपुर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार सुबह सिटी पैलेस स्थित श्री राजराजेश्वर शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधिवत जल और दुग्ध से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पूजा करतीं दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा भाव से ओतप्रोत उपमुख्यमंत्री ने शिवलिंग का रूद्राभिषेक करते हुए वेद मंत्रों की गूंज के बीच महादेव से प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की। पूजा के दौरान उन्होंने शिव आरती कर धार्मिक परंपराओं का पूर्ण रूप से निर्वहन किया।
 
विज्ञापन

3 of 4
पूजी करतीं दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला
इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया। महिला श्रद्धालुओं और कन्याओं के साथ मिलकर दीया कुमारी ने विशेष पूजा में भाग लिया। वातावरण में फूलों की सुगंध, धूप-दीप की लौ, मंत्रोच्चार और घंटियों की मधुर ध्वनि से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता दिखा।

पढे़ं: जयपुर में इस साल होगी अच्छी बारिश, ज्योतिषाचार्यों इंद्र ध्वज से वायु परीक्षण में मिले प्रमाण
विज्ञापन

4 of 4
सिटी पैलेस में उपस्थित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सावन का यह पावन महीना आत्मिक ऊर्जा, भक्ति और साधना का प्रतीक है। भोलेनाथ के चरणों में मेरी यही प्रार्थना है कि प्रदेश में सदा शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। उन्होंने प्रदेशवासियों को सावन मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समय केवल ईश्वर भक्ति का ही नहीं, बल्कि आत्मनिरीक्षण और परोपकार का भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें