फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan BJP: क्या भाजपा बना रही 'भगवा' से दूरी? पार्टी ने राजस्थान में पटके का रंग बदला, क्या है इसका कारण

सार

राजस्थान भाजपा के 'भाजपा को जानो' कार्यक्रम के तहत प्रदेश पदाधिकारी एक अलग अंदाज में नजर आए। इस दौरान पदाधिकारियों ने पारंपरिक भगवा पटके की जगह सफेद रंग का पटका पहना। ऐसे में चर्चा हो रही है कि क्या पार्टी पटके के रंग को बदलने जा रही है।
विज्ञापन
1 of 4
भाजपा के पटके का रंग क्यों बदला। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में 'भाजपा को जानो' कार्यक्रम के तहत सिंगापुर से आए 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश इकाई के पदाधिकारी एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने पार्टी के पारंपरिक भगवा पटके की बजाय सफेद रंग के विशेष रूप से तैयार कराए गए पटके पहने। जिनकी खूब चर्चा हो रही है, सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा भगवा से दूरी बना रही है? पटके का रंग बदलना फैशन से जुड़ा है या फिर इसका कुछ कारण है?  

इन सवालों के जवाब जानने के लिए पार्टी के पदाधिकारी से सवाल किए गए तो अधिकतर ने आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, कुछ पदाधिकारियों ने अनौपचारिक रूप से कहा कि सिंगापुर से आए प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए यह नया पटका फैशनेबल है और अधिक अच्छा लग रहा है। इसलिए इसे पहना गया। उन्होंने कहा कि इस बदलाव का भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से कोई संबंध नहीं है। यह सिर्फ इस विशेष कार्यक्रम के लिए तैयार कराए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
राजस्थान भाजपा - फोटो : Rajasthan BJP News
खासतौर पर इन्हें डिजाइन कराया गया
प्रदेश मीडिया सहसंयोजक और प्रवक्ता पंकज मीणा ने कहा, दुपट्टे में कोई बुनियादी बदलाव नहीं किया गया है। विदेशी प्रतिनिधिमंडल के आगमन पर होने वाले कार्यक्रम के लिए खासतौर पर इन्हें डिजाइन कराया गया है। दुपट्टे में भगवा रंग में कमल का फूल और हिंदी-अंग्रेजी में 'भाजपा' लिखा है।
विज्ञापन

3 of 4
राजस्थान भाजपा - फोटो : Rajasthan BJP News
पटका सुंदर लग रहा  
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा ने कहा, मुझे इस बदलाव के कारणों की सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन, यह पटका सुंदर लग रहा है और शायद इसी वजह से हमें दिया गया है। इसमें भी पार्टी का प्रतीक कमल का फूल और भाजपा लिखा है। 
विज्ञापन

4 of 4
सांगानेरी प्रिंट के पटके में भी नजर आए भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : Rajasthan BJP News
सांगानेरी प्रिंट के दुपट्टे में नजर आए
वहीं, कार्यक्रम में भाजपा के कुछ पदाधिकारी पारंपरिक सांगानेरी प्रिंट के दुपट्टे में ही नजर आए। न वे भगवा दुपट्टे में थे आर न ही उन्होंने नए सफेद दुपट्टे का इस्तेमाल किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें