फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए पायलट का आखिरी मैसेज क्या, चार महीने पहले घर आई थी दोहरी खुशी; अब मातम

Sun, 15 Jun 2025 07:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: केदारनाथ के समीप गौरीकुंड इलाके में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट राजवीर सिंह चौहान की मौत से उनके परिवार में मातम छाया हुआ है। जयपुर निवासी राजवीर सिंह चौहान की पत्नी दीपिका भी सेना में कार्यरत हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
1 of 4
मृतक - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के केदारनाथ के पास गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह हुए हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह (37 वर्ष) की मौत हो गई। वे बीते 9 महीने से आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के लिए उड़ान भर रहे थे। हादसे में कुल 7 लोगों की जान गई है। राजवीर सिंह सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे और 14 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थे। हादसे की जानकारी के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन

2 of 4
मृतक - फोटो : अमर उजाला

आखिरी मैसेज के कुछ ही मिनट बाद हुआ क्रैश
रविवार सुबह करीब 5:20 बजे, राजवीर ने कंट्रोल रूम को आखिरी मैसेज भेजा था। उन्होंने कहा कि लैंडिंग के लिए लेफ्ट टर्न कर रहा हूं। इसके कुछ ही क्षण बाद हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रैश गौरीकुंड के घने जंगलों में हुआ। गढ़वाल रेंज के आईजी के अनुसार, सभी शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है। डीएनए जांच के बाद ही शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन

3 of 4
क्रैश से पहले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

4 महीने पहले बने थे जुड़वां बेटों के पिता
जयपुर के शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी राजवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका चौहान, जो स्वयं भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, 14 साल बाद पहली बार माता-पिता बने थे। चार महीने पहले उनके जुड़वां बेटे हुए थे। राजवीर के पिता गोविंद सिंह, जो बीएसएनएल से रिटायर्ड हैं, ने बताया कि हम पोतों के जलवा पूजन की तैयारियों में लगे थे। लेकिन आज की इस खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया।

पढ़ें: 10वीं के बाद खुद की मजदूरी, लोगों के झूठे बर्तन धोकर पिता ने पाला परिवार...अब श्रवण ने रचा इतिहास

विज्ञापन

4 of 4
जुड़वा बेटे - फोटो : अमर उजाला

तीन हेलिकॉप्टरों में से एक हुआ हादसे का शिकार
परिवार को हादसे की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि तीन हेलिकॉप्टर एक साथ केदारनाथ गए थे, जिनमें से दो सुरक्षित लैंड कर गए, जबकि तीसरा जिसे राजवीर उड़ा रहे थे क्रैश हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें