Jaipur News: भारत आदिवासी पार्टी के विधायक जयकृष्ण पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप कर लिया। आज उनकी कोर्ट में पेशी होने जा रही है। एसीबी उनसे आगे की पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड की मांग करेगी।
विज्ञापन
1 of 4
विधायक जयकृष्ण पटेल रिश्वत लेने के आरोप में घिरे।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में रविवार को हुए बड़े राजनैतिक घटनाक्रम के तहत बागीदौरा से भारत आदिवासी पार्टी विधायक जयकृष्ण पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो (ट्रैप) ने ट्रैप कर लिया। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में यह पहला मामला है जब कोई विधायक ट्रैप हुआ हो। एसीबी अब से कुछ देर में पटेल को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी।
विधायक जयकृष्ण पटेल रिश्वत लेने के आरोप में घिरे।
- फोटो : अमर उजाला
विधायकी कब जाएगी?
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का कहना है कि इस मामले में पहले कोर्ट सजा तय करेगा, इसके बाद उनकी विधायकी पर एक्शन होगा। हालांकि राज्य सरकार के कर्मचारियों के मामले में सेवा नियम यह है कि एसीबी से ट्रैप होने के बाद कर्मचारी जेल जाते ही 24 घंटें में सेवा से निलंबित कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
बीजेपी विधायक पर भी लटक रही तलवार
जयकृष्ण पटेल के अलावा बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी पर भी तलवार लटक रही है। उन्हें हाईकोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। देवानानी का कहना है कि इस मामले में अब तक उनके पास कोर्ट की सर्टिफाइड कॉपी नहीं पहुंची है, जब पहुंचेगी तब नियमानुसार कार्रवाई हो जाएगी।
विधायक जयकृष्ण पटेल रिश्वत लेने के आरोप में घिरे।
- फोटो : अमर उजाला
विधायक जयकृष्ण को गिरफ्तार किए जाने के बाद एसीबी की टीम रविवार शाम से विधायक के गनमैन, ड्राइवर, कुक और सोशल मीडिया हैंडल चलाने वालों से पूछताछ कर रही है।