फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : विरासत, वैभव और वेडिंग्स का शाही संगम, डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कपल्स की पहली पसंद

Tue, 21 Jan 2025 03:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

डेस्टिनेशन वेडिंग की चाह रखने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर के नामों में राजस्थान का नाम शामिल है। यहां की शाही विरासत और सांस्कृतिक धरोहरें इसे हर जोड़े का ड्रीम डेस्टिनेशन बनाती है। आइये जानते हैं यहां क्या है खास
विज्ञापन
1 of 4
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
शाही विरासत, किले, महल और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए पहचाना जाने वाला राजस्थान अब वैश्विक स्तर पर डेस्टिनेशन वेडिंग का सबसे प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। इस राज्य की राजसी सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व और उत्कृष्ट आतिथ्य इसे एक ऐसी ड्रीम लोकेशन बनाते हैं, जहां हर शादी एक परी कथा जैसी प्रतीत होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान क्यों?

आखिर क्या खास है जो राजस्थान डेस्टिनेशन वेडिंग हब बनने की ओर बढ़ता जा रहा है।

शाही वैभव और परंपरा का संगम

राजस्थान में 75% से अधिक हैरिटेज प्रॉपर्टी हैं, जिनमें किले, महल और हवेलियां शामिल हैं। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर जैसे शहरों में आयोजित शादियां एक राजसी अनुभव प्रदान करती हैं।

फिल्मी सितारों और उद्योगपतियों की पहली पसंद

राजस्थान ने पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्मी सितारों और प्रसिद्ध हस्तियों की शादियों की मेजबानी की है। इनमें प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, कटरीना कैफ-विक्की कौशल, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल और कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे नाम शामिल हैं। इन मशहूर हस्तियों की शादियों ने राजस्थान को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए वैश्विक पहचान दिलाई है।
विज्ञापन

3 of 4
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
प्राकृतिक और ऐतिहासिक आकर्षण

राजस्थान में मौजूद किलों और महलों की भव्यता, सांस्कृतिक परंपराओं और शाही मेहमाननवाजी का मेल इसे हर जोड़े का ड्रीम डेस्टिनेशन बनाता है। हर शादी को राजसी रूप देने के लिए यह राज्य अपनी सजावट और आतिथ्य के लिए प्रसिद्ध है। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का स्पष्ट लक्ष्य है कि राज्य को न केवल एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए, बल्कि इसे एक वैश्विक डेस्टिनेशन वेडिंग हब भी बनाया जाए। इसके लिए उन्होंने राज्य में बुनियादी ढांचे को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने और नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में कई प्रयास किए हैं।

पर्यटन सचिव श्री रवि जैन के अनुसार राजस्थान पर्यटन विभाग ने प्रसिद्ध डेस्टिनेशन वेडिंग स्थानों के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों में स्थित हैरिटेज स्थलों को भी डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में विकसित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान, अपनी  विरासत व धरोहरों और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के संगम से एक ऐसा स्थान बन गया है, जो डेस्टिनेशन वेडिंग्स के लिए आदर्श बन चुका है। 
विज्ञापन

4 of 4
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
यहां कर सकते हैं शादी

जयपुर: आमेर, सिटी पैलेस, रामबाग पैलेस
उदयपुर: लेक पैलेस, सिटी पैलेस, फतेह सागर झील
जोधपुर: उम्मेद भवन पैलेस, मेहरानगढ़ किला
जैसलमेर: सोनार किला, पटवों की हवेली
अन्य स्थान: अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, डूंगरपुर, करौली, नागौर, सवाई माधोपुर

राजस्थान में होने वाली शादियां केवल रस्में नहीं, बल्कि राजसी गौरव और ऐतिहासिक परंपरा का उत्सव होती हैं। शादी के हर पल को शाही अनुभव देने के लिए महलों और किलों को भव्य तरीके से सजाया जाता है, जिससे हर शादी यादगार बन जाती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें