भंवरगढ़ थाने में पानी भरा
- फोटो : अमर उजाला
भंवरगढ़ थाने में पानी भरने से सरकारी कागजों को काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि गेबी तलाई की पाल टूटने के कारण थाने में चार फीट पानी भर गया, जिसकी निकासी का फिलहाल कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है।
जिले में लगातार हो रही बरसात के बाद सभी छोटे-बड़े तालाबों में चादर चलने लगी है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है।