फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Monsoon Update: जयपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार की चेतावनी

Mon, 07 Jul 2025 08:08 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है। प्रदेश के 22 जिलों में आज बारिश की चेतवानी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आज सुबह सीकर, जयपुर, चूरू और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा का तात्कालिक अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
1 of 4
जयपुर में सुबह से झमाझम - फोटो : अमर उजाला
मानसून की टर्फ लाइन राज्य के उत्तरी हिस्सों से होकर गुजर रही है। इसके चलते उदयपुर व कोटा संभाग में मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह से बारिश हो रही है। प्रदेश में आज 2 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने जयपुर, सीकर, चुरू तथा आसपास के इलाकों में मध्यम से तेज बारिश का तात्कालिक अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन

2 of 4
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि  एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है, जो अब धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिमी राज्यों की तरफ बढ़ रहा है। इस सिस्टम के आने से राज्य में एक-दो दिन बाद भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां फिर से तेज होंगी। इससे इन संभाग के एरिया में 8-9 जुलाई से तेज बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 

ये भी पढ़ें: Udaipur News: उदयपुर में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, ड्रेनेज व्यवस्था हुई फेल
विज्ञापन

3 of 4
बारिश का तात्कालिक अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
संभावना है कि 12 जुलाई तक राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में तेज बरसात हो सकती है। रविवार को प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हुई। इसमें सबसे ज्यादा बारिश 45 एमएम सीकर में रिकॉर्ड की गई। वहीं  पिछले 48 घंटों में राज्य के सवाई माधोपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, चुरू व सिरोही जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी व भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर में 214 मिमी. दर्ज हुई है।
विज्ञापन

4 of 4
बीसलपुर में जलस्तर 313.83 पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
बीसलपुर में जलस्तर 313.83 पहुंचा

राजस्थान में अच्छी बारिश के चलते प्रदेश के बांधों में भी पानी की आवक बनी हुई है। बीसलपुर बांध में रविवार तक जल स्तर 313.83 मीटर हो चुका है और बांध के कैचमेंट एरिया में अभी त्रिवेणी नदी से आवक जारी है। प्रदेश के छोटे और मध्यम श्रेणी के 62 बांध पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि 409 बांध आंशिक रूप से भर गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें