राजस्थान के बारां जिले से लगभग 36 किलोमीटर दूर रामगढ़ की पहाड़ियों के बीच स्थित भांड देवरा मंदिर, जिसे मिनी खजुराहो के नाम से भी जाना जाता है, आज अपनी भव्यता और ऐतिहासिक महत्व के बावजूद जर्जर हालत में है। भगवान शिव को समर्पित यह प्राचीन मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नमूना है, जो बिना रेत, चूना या सीमेंट के केवल पत्थरों को जोड़कर बनाया गया था।