फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा: रेलवे स्टेशनों पर भारतीय सेना का गौरवगान, तिरंगी रोशनी से सजाया, देखें तस्वीरें

Wed, 14 May 2025 06:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/अजमेर/जोधपुर

सार

Operation Sindoor Victory: ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा पर जयपुर, अजमेर और जोधपुर जिले के रेलवे स्टेशनों पर भारतीय सेना का गौरवगान देखा गया। रेलवे स्टेशनों और कार्यालयों को तिरंगी रोशनी से सजाया। साथ ही वीडियो और ऑडियो के माध्यमों से देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गानों का प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
1 of 7
जयपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
भारतीय रेलवे द्वारा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य शौर्य का प्रदर्शन करने पर उनकी वीरता गौरवगान करने के लिए प्रमुख स्टेशनों और कार्यालयों की बिल्डिंग को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है तथा स्टेशनों पर देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत गानों का भी प्रसारण किया जा रहा है, ताकि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों में देश भक्ति का संचार हो।
विज्ञापन

2 of 7
जयपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
पूजा मित्तल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के खातीपुरा, सीकर, रींगस, झुंझुनूं, अलवर, दुर्गापुरा, फुलेरा, किशनगढ़, दौसा, वनस्थली निवाई, रेवाड़ी रेलवे स्टेशन भवन और जयपुर स्थित प्रधान कार्यालय, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जयपुर, जयपुर रेलवे स्टेशन को तीन रंगों की आकर्षक रोशनी कर सजाया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
तिरंगी रोशनी में सजा स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों को भारतीय सेना के अदम्य शौर्य की वीरगाथा से अवगत करवाने के लिए वीडियो और ऑडियो माध्यमों से देश भक्ति गानों का प्रसारण किया जा रहा है। जयपुर मंडल के एक स्टेशन पर वीडियो स्क्रीन के माध्यम से तथा 37 स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से देश भक्ति गानों का प्रसारण किया जा रहा है। रेलवे द्वारा भारतीय सेना के शौर्य की गौरवगाथा को आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। सेना के वीर जवानों को सम्मान देने एंव देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अब इस नाम से जानी जाएगी अजमेर-जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, प्रसिद्ध तीर्थस्थल पर रखा नया नाम

4 of 7
अजमेर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
अजमेर में रेलवे स्टेशनों पर भारतीय सेना का गौरवगान
भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने एक विशेष पहल की है। देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और कार्यालयों की इमारतों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। साथ ही इन स्थानों पर देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों का प्रसारण कर यात्रियों में देशप्रेम की भावना का संचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मिनी सचिवालय कलेक्टर सभागार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से आया मैसेज

उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीसीएस चौधरी के अनुसार, अजमेर मंडल के प्रमुख स्टेशन अजमेर और आबूरोड को तिरंगी रोशनी से सजाया गया है। साथ ही मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय अजमेर की इमारत को भी आकर्षक तिरंगी रोशनी से रोशन किया गया है, जिससे वातावरण में गौरव और श्रद्धा का भाव उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
तिरंगी रोशनी में सजा स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
इस पहल के तहत अजमेर स्टेशन पर यात्रियों को भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम से परिचित कराने के लिए वीडियो स्क्रीन के माध्यम से देशभक्ति गीतों और सेना की वीरता से जुड़ी झलकियां प्रस्तुत की जा रही हैं। वहीं, मंडल के अन्य 55 स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जा रहा है, जिससे हर यात्री इस अद्वितीय अभियान का सहभागी बन सके।

रेलवे प्रशासन का यह प्रयास सिर्फ सजावट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से आमजन तक सेना के योगदान और त्याग की गाथा को पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। देश के जवानों की बहादुरी को सलाम करते हुए, यह पहल हर नागरिक में गर्व और सम्मान की भावना जागृत करने में सहायक बन रही है।

यह भी पढ़ें: दो लोगों को मौत के घाट उतारने वाली खूंखार 'कनकटी', रेस्क्यू कर एंक्लोजर में छोड़ा गया

इस अभियान से न केवल भारतीय सेना को सम्मान देने का संदेश प्रसारित हो रहा है, बल्कि युवाओं और यात्रियों में देश भक्ति की भावना को भी बल मिल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने और सेना के अदम्य साहस को सलाम करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा किया गया यह प्रयास निःसंदेह प्रशंसनीय है।
विज्ञापन

6 of 7
जोधपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
देशभक्ति में रंगा जोधपुर रेल मंडल
जोधपुर रेलवे स्टेशन एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को राष्ट्रीय ध्वज की रोशनी से सजाया गया, जिससे समस्त परिसर देश भक्ति की भावना से सराबोर हो गया। इस अवसर पर जोधपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया गया, जिससे यात्रियों एवं रेलवे कर्मियों में उत्साह एवं गौरव की अनुभूति हुई।

यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर को किया जाएगा पाठ्य-पुस्तकों में शामिल', कोटा में बोले डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा

रेलवे परिवार द्वारा यह पहल उन जांबाज़ सैनिकों के सम्मान में की गई है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। यह कार्यक्रम देश के प्रत्येक नागरिक की उस भावना को दर्शाता है, जिसमें भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोधपुर स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों को भारतीय सेना के अदम्य शौर्य की वीरगाथा से अवगत करवाने के लिए वीडियो और ऑडियो माध्यमों से देशभक्ति गानों का प्रसारण किया जा रहा है। मंडल के स्टेशनों पर वीडियो स्क्रीन के माध्यम से तथा विभिन्न स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से देशभक्ति गानों का प्रसारण किया जा रहा है।

रेलवे द्वारा भारतीय सेना के शौर्य की गौरवगाथा को यात्रियों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। सेना के वीर जवानों को सम्मान देने एंव देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन को तिरंगे रंग में देखकर और राष्ट्रभक्ति गीतों की स्वर लहरियों को सुनकर रेलवे स्टेशन पहुंचे प्रत्येक यात्री ने रेलवे की इस पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें