फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Special: नाहरगढ़ में बाघिन रानी के पांच शावकों की पहली झलक, नन्हे बच्चों ने रखा जंगल में पहला कदम

Tue, 01 Jul 2025 04:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बाघिन रानी के हाल ही में जन्मे पांच शावकों को पहली बार नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के खुले कराल में छोड़ा गया। इन शावकों का जन्म 27 अप्रैल को हुआ था, जिनमें एक सफेद और चार गोल्डन रंग के शावक हैं। 
विज्ञापन
1 of 3
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में आज का दिन वन्यजीव प्रेमियों के लिए बेहद खास रहा। बाघिन रानी के हाल ही में जन्मे पांच शावकों को पहली बार खुले कराल में छोड़ा गया, जहां उन्होंने खुले आसमान, ताजी हवा और मिट्टी की सौंधी खुशबू का अहसास किया। इन शावकों का जन्म 27 अप्रैल को हुआ था, जिनमें एक सफेद और चार गोल्डन रंग के शावक हैं। पांचों शावकों में दो नर और दो मादा गोल्डन तथा एक सफेद बाघ शावक शामिल है। मां रानी के साथ अब ये शावक नाहरगढ़ के कराल क्षेत्र में सहज रूप से विचरण करेंगे।
विज्ञापन

2 of 3
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather: दो घंटे तक धौलपुर में हुई मूसलाधार बारिश, डूंगरपुर में पारा गिरा; जानें मौसम का ताजा हाल

इस विशेष अवसर पर वन विभाग ने पूरी तैयारी के साथ शिफ्टिंग की प्रक्रिया को अंजाम दिया। डीसीएफ विजयपाल सिंह की देखरेख में यह शिफ्टिंग सफलतापूर्वक पूरी की गई। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर द्वारा सभी शावकों का टीकाकरण और लिंग परीक्षण किया गया। एसीएफ देवेंद्र सिंह राठौड़ और रेंजर शुभम शर्मा भी इस प्रक्रिया में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
शावकों को फिलहाल आम दर्शकों से दूर रखा गया है और लगभग चार महीने बाद इन्हें पर्यटकों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क अब इन नन्हे शावकों की पहली पाठशाला बन चुका है, जहां वे प्राकृतिक परिवेश में अपने बचपन की मासूमियत को जी रहे हैं। बाघिन रानी का यह दूसरा प्रसव है। उसके पहले जन्मे शावक भीम और स्कन्धी पहले से ही पार्क के स्टार आकर्षण बने हुए हैं। अब नई पीढ़ी के आगमन से नाहरगढ़ पार्क की शोभा और भी बढ़ गई है। वन विभाग के अनुसार यदि शावकों की संख्या इसी प्रकार बढ़ती रही और जगह की उपलब्धता सीमित हुई तो अगले एक वर्ष में इन्हें किसी अन्य उपयुक्त पार्क में शिफ्ट किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें