फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: गणपति बप्पा मोरया! गढ़ गणेश पहुंचेगी आज शोभा यात्रा, अश्वमेघ यज्ञ से हुई थी इस मंदिर की स्थापना

Thu, 28 Aug 2025 11:18 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: गणेश चतुर्थी के अवसर पर मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से आज शाम पांच बजे गणपति शोभा यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन
1 of 3
1800 वीं शताब्दी में बना गढ़ गणेश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
राजधानी जयपुर आज गणपति शोभा यात्रा के लिए सज रही है। आज भगवान गणेश की शोभायात्रा मोती डूंगरी गणेश मंदिर से गढ़ गणेश मंदिर तक जाएगी। महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि मोतीडूंगरी गणेशजी मंदिर प्रन्यास की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा में गुरुवार शाम पांच बजे मंदिर प्रांगण से परंपरागत शाही लवाजमे के बीच 60 अनोखी झांकियां निकलेंगी, जिनमें 30 पूरी तरह स्वचालित होंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
गढ गणेश मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

गढ़ गणेश मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी में महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने करवाया था। माना जाता है कि जयपुर की स्थापना से पहले उन्होंने अश्वमेध यज्ञ कराया था, जिसके पश्चात बाल रूप में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर इस मंदिर की नींव रखी गई। यह मंदिर आज भी श्रद्धा और विरासत का प्रतीक बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
यहां से सजेगी गणपति की शोभा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी के अवसर पर गुरुवार शाम को शोभायात्रा गणेश जी मन्दिर से रवाना होकर मोती डूंगरी रोड़, सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, ब्रह्मपुरी होते हुए गढ गणेश मन्दिर पहुंचकर विसर्जित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें