फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2025: रेखा की नजाकत, माधुरी की अदा और श्रेया की आवाज के लिए तैयार पिंक सिटी, किंगखान भी पहुंचे, तस्वीरें

Fri, 07 Mar 2025 11:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

इस समारोह के लिए शाहरुख खान, शाहिद कपूर, नोरा फतेही, निमरत कौर, करिश्मा तन्ना, श्रेया घोषाल और मीका सिंह जैसे सितारे जयपुर पहुंच चुके हैं। बॉलीवुड की प्रतिष्ठित अभिनेत्री रेखा भी अपनी उपस्थिति से इस भव्य आयोजन की शोभा बढ़ाएंगी। शाहरुख खान 9 मार्च को IIFA अवॉर्ड्स में परफॉर्म करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
जयपुर में आईफा अवार्ड 2025 की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) अवार्ड्स का रजत जयंती संस्करण इस साल राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित हो रहा है। 8 और 9 मार्च इसका भव्य आयोजन होगा। इस समारोह की थीम ‘सिल्वर इज़ द न्यू गोल्ड’ रखा गया है, जो आईफा के 25 गौरवशाली वर्षों का जश्न मनाएगा। जयपुर में समारोह की धूम दिखनी शुरू हो गई है। पिंक सिटी में देश भर से फिल्मी सितारों की चमक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
जयपुर पहुंचे शाहरुख खान। - फोटो : अमर उजाला
जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में होने वाले इवेंट के लिए शुक्रवार शाम अभिनेता शाहरुख खान भी जयपुर पहुंच गए। शाहरुख खान  9 मार्च को IIFA अवॉड्र्स में परफॉर्मेंस देंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
रेखा भी समारोह की बढ़ाएंगी शान। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठित अभिनेत्री रेखा इस साल IIFA (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स) के ऐतिहासिक रजत जयंती समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। उनके सम्मिलित होने से इस भव्य आयोजन की चमक और भी बढ़ जाएगी। भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठित अभिनेत्री रेखा इस साल IIFA (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स) के ऐतिहासिक रजत जयंती समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। उनके सम्मिलित होने से इस भव्य आयोजन की चमक और भी बढ़ जाएगी। फिल्म उद्योग में अपनी अद्वितीय प्रतिभा और शानदार स्क्रीन उपस्थिति के लिए जानी जाने वाली रेखा ने दशकों से भारतीय सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। IIFA के साथ उनका जुड़ाव उनकी सिनेमाई महानता का प्रमाण है। IIFA के सह-संस्थापक आंद्रे टिमिंस ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा, “भारतीय सिनेमा की सदाबहार रानी रेखा का जयपुर में IIFA 2025 के रजत जयंती समारोह में स्वागत करना हमारे लिए गर्व की बात है। उनकी कालातीत सुंदरता, बेजोड़ प्रतिभा और करिश्माई व्यक्तित्व ने भारतीय और वैश्विक सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उनकी उपस्थिति इसे और भी अविस्मरणीय बनाएगी।”

4 of 5
नृत्य का अभ्यास करती माधुरी दीक्षित। - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले आने वालों में माधुरी दीक्षित रहीं। माधुरी दीक्षित ने गुरुवार को डांस रिहर्सल भी की। माधुरी दीक्षित महिला दिवस को समर्पित ‘द जर्नी ऑफ वीमेन इन सिनेमा’ संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी।



नोरा फतेही भी पहुंची गुलाबी नगरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर। - फोटो : अमर उजाला
अवॉड्र्स शो के लिए शाहिद कपूर भी पहुंचे जयपुर।





होस्टिंग की रिहर्सल में जुटे कलाकार
गुरुवार को ही नुसरत भरूचा, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और विजय वर्मा भी जयपुर पहुंचे। 8 मार्च को इस भव्य आयोजन की मेजबानी के लिए अभिनेता विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जोरशोर से अभ्यास कर रहे हैं।


श्रेया घोषाल और मीका सिंह आईफा अवॉड्र्स में परफॉर्म करेंगे। रेखा, करीना कपूर, करण जौहर, कार्तिक आर्यन जैसे सितारे भी IIFA अवॉड्र्स में शिरकत करेंगे।



अवार्ड शो से पहले निमरत कौर ने जयपुर में कराया फोटो शूट।



अवार्ड के साथ फोटो शूट कराती दिखीं करिश्मा तन्ना।

9 मार्च  ग्रैंड फिनाले
9 मार्च को IIFA अवॉड्र्स का ग्रैंड फिनाले करण जौहर और कार्तिक आर्यन होस्ट करेंगे। सेरेमनी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे परफॉर्मेंस देंगे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें