राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर में इस भव्य आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि आईफा के 25वें एडिशन से राजस्थान के पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिली। आईफा के को-फाउंडर आंद्रे टिमिंस ने इसे भारतीय सिनेमा के 25 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
शाहरुख खान, करण जौहर, शाहिद कपूर, करीना कपूर और कृति सेनन ने आईफा 2025 का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। जयपुर की ऐतिहासिक भव्यता और आईफा की ग्लैमर से भरी दुनिया का यह संगम अभूतपूर्व रहा।