डॉक्टर भावना के हत्यारोपी उदेश को हिसार पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : AI Image- Freepik
वाट्सएप चैट और वीडियो कॉल बने जांच का हिस्सा
जांच की दिशा उस समय और उलझ गई जब आरोपी उदेश यादव की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसमें उसने घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का खुलासा किया। उसके अनुसार 21 अप्रैल को उदेश ड्यूटी पर गया था और शाम को लौट आया था। उसी दिन भावना का मैसेज आया कि तुम्हारे पति कहां हैं? जब उदेश की पत्नी ने भावना को वीडियो या ऑडियो कॉल से यह साबित करने से इनकार किया कि उसका पति उसके पास ही है, तो भावना की ओर से दबाव बनाया गया। उदेश की पत्नी ने यह भी बताया कि 23 अप्रैल को उदेश ने फोन कर बताया कि उसने भावना को यूनिवर्सिटी में देखा है और वह उसके क्वार्टर की ओर आ गई थी।
घटना की रात उदेश ने पत्नी को कॉल कर बताया कि भावना के क्वार्टर में अचानक आग लग गई थी और उसने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसने मृतका के परिजनों को सूचना दी और 24 अप्रैल की शाम को घर लौट आया। उसके बाद से वह लापता था, जिसे अब
पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।