फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस से लेकर बॉलीवुड पर जयपुर ने की बहस, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 8
जयपुर के दिग्गी पैलेस में नर्म धूप और ठंडी हवाओं के बीच गूंजती शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों के बीच बृहस्पतिवार को नौवां जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) शुरू हो गया। दुनिया भर से आए लेखक उनके लेखन के मुरीद, नामी बुद्धिजीवियों और उनके चाहने वाले संगीतकारों और उनके संगीत के शौकीनों से भरा यह सालाना मेला अपने जलवे बिखेरने के लिए तैयार है। (तस्वीर में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे) (ब्यूरो,एजेंसी/अमर उजाला, जयपुर)
Trending Videos
विज्ञापन

आईएस से लेकर बॉलीवुड पर जयपुर ने की बहस, तस्वीरें

2 of 8
संवाद और विवाद के लिए मशहूर इस सालाना जलसे के लिए सुरक्षा भी खासी है। फेस्टिवल का उद्घाटन करते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बचपन में चोरी-छिपे किताबें पढ़ने की याद ताजा करते हुए कहा कि मेरे लिए यह एक बार फिर बचपन में जाने जैसा है। यहां बैठना किसी जादुई दुनिया में जाने जैसा है। यह फेस्टिवल एक बड़ा प्रयोग है औैर दिनों-दिन औैर बड़ा होता जा रहा है।
विज्ञापन

आईएस से लेकर बॉलीवुड पर जयपुर ने की बहस, तस्वीरें

3 of 8
फेस्टिवल में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हो रहीं कनाडाई लेखिका मारग्रेट एटवुड ने कहा कि वह 27 साल पहले भारत आई थीं तब यहां साहित्यिक मेला जैसा कोई कॉन्सेप्ट नहीं था। उन्होंने कहा कि भारतीय साहित्यिक परिदृश्य काफी जटिल और बड़ा है। अब इंटरनेट के  फैलने से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक किताबें पहुंच रही हैं। समारोह में इस बार दुनिया भर से कई साहित्यिक हस्तियां, बुद्धिजीवी औैर संगीतकार हिस्सा ले रहे हैं। (तस्वीर में कनाडाई लेखिका मारग्रेट एटवुड )

आईएस से लेकर बॉलीवुड पर जयपुर ने की बहस, तस्वीरें

4 of 8
पिछले वर्षों की तरह इस बार भी निजता और लैंगिक मुद्दों, पर्यावरण, अर्थशास्त्र, आधुनिकता, भाषा, आप्रवास और संघर्ष पर कई सेशन होंगे। पुलिस ने इस आयोजन के लिए जयपुर में व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन

आईएस से लेकर बॉलीवुड पर जयपुर ने की बहस, तस्वीरें

5 of 8
इस दौरान फिल्म निर्माता व निर्देशक करण जौहर ने देश के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पहला और प्रजातंत्र दूसरा मजाक है। जौहर ने कहा कि मैं एक फिल्म में राष्ट्रगान को गमगीन माहौल में फिल्माने की वजह से 14 साल से कानूनी लड़ाई लड़ रहा हूं।
विज्ञापन

आईएस से लेकर बॉलीवुड पर जयपुर ने की बहस, तस्वीरें

6 of 8
उन्होंने कहा कि यहां हर समय कानूनी नोटिसों और एफआईआर का डर लगा रहता है। जौहर ने खुद पर लिखी किताब ‘एन सूटेबल ब्वॉय’ पर लेखिका शोभा डे और पूनम सक्सेना के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने खुद के जीवन, फिल्मी दुनिया के हालात, समलैंगिकता और देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। फिल्मी दुनिया के मौजूदा हालात पर बात करते हुए करण ने कहा कि अब यहां सब कुछ बनावटी हो गया है। कारपोरेट कल्चर ने रिश्तों की गरमाहट खत्म कर दी है। आज फिल्मी दुनिया में आपको एक सच्चा दोस्त मिल जाए, तो यह बहुत बडी बात है। मैं तो लोगों से सिर्फ यह कहता हूं कि अपने काम पर ध्यान दो। इस मौके पर उन्होंने शाहरुख खान को जीवन और परिवार का बड़ा हिस्सा बताया।
विज्ञापन

आईएस से लेकर बॉलीवुड पर जयपुर ने की बहस, तस्वीरें

7 of 8
इस उत्सव में सिंध को पाकिस्तान से अलग करने की आवाज उठाने वाले अमेरिका में बसे पाकिस्तानी लेखक सूफी मुनव्वर लघेरी ने कहा है कि जैश ए मोहम्मद जैसे संगठनों को आतंकी घोषित करने से कुछ नहीं होगा, जब तक की मूल जड़ आईएसआई को आतंकी संगठन घोषित नहीं किया जाए।
विज्ञापन

आईएस से लेकर बॉलीवुड पर जयपुर ने की बहस, तस्वीरें

8 of 8
उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों को लेकर कहा कि भारत में आतंक फैलानेवाले सभी आतंकी संगठनों को आईएसआई बढ़ावा दे रहा है। ऐसे में मोदी विश्व पटल पर आईएसआई को आतंकी संगठन घोषित करवाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें