फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर स्थापना दिवस पर 1807 के शाही विंटेज कैमरा का प्रदर्शन, राजस्थान फोटो फेस्टिवल का होगा आयोजन

Tue, 15 Nov 2022 10:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कार्यक्रम के संरक्षक रेणुका कुमावत ने बताया की स्थापना दिवस पर जयपुर के कल्चर को सभी तक पहुंचाना और दिखाना बहुत जरूरी है।  
विज्ञापन
1 of 4
18 नवंबर को होगा आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
जयपुर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर राजस्थान फोटो फेस्टिवल के तहत जयपुर हेरिटेज फोटो और पेंटिंग एग्जिबिशन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 18  से 20 नवंबर तक होटल आईटीसी राजपूताना की वेलकम आर्ट गैलरी में होगा। एग्जीबिशन में शाही जयपुर की तस्वीरें ओर पेंटिंग्स भी देखने को मिलेंगी। 

विज्ञापन

2 of 4
Jaipur Foundation Day - फोटो : अमर उजाला
एग्जीबिशन में जयपुर की पुरानी ब्लैक एंड वाइट और नए जयपुर की तस्वीरें के साथ ही पेंटिंग्स भी देखने को मिलेगी। तस्वीरों में जयपुर के हेरिटेज मॉन्यूमेंट, वॉल सिटी, मंदिर और शहर का कल्चर देखने को मिलेगा। तीन दिवसीय एग्जीबिशन का उद्घाटन 18 नवंबर होगा और दूसरे दिन विंटेज कैमरा का डिस्प्ले रखा गया है, जिसमें आकर्षक का केंद्र 1807 का विंटेज कैमरा होगा। वहीं, तीसरे दिन एग्जीबिशन का समापन होगा, इसमें सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा। 

विज्ञापन

3 of 4
Jaipur Foundation Day - फोटो : अमर उजाला
इस एग्जीबिशन में 95 पार्टिसिपेंट्स भाग लेंगे, जिसमें 35 जर्नलिस्ट और 45 फोटोग्राफर शामिल होंगे। जिनमें स्टूडेंट, वाइल्डलाइफ, प्रोफेशनल फोटोग्राफर और राजस्थान के प्रशासनिक अधिकारी भी भाग लेंगे। इसमें 15 पेंटिंग आर्टिस्ट भी हिस्सा ले रहे हैं। एग्जीबिशन में जयपुर के फोटोग्राफर सुधीर कासलीवाल, केके अग्रवाल की तस्वीरें भी डिस्प्ले होगी। 19 नवंबर को ओल्ड कैमरामैन 1860 का कैमरा भी डिसप्ले होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
Jaipur Foundation Day - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के संरक्षक रेणुका कुमावत ने बताया की स्थापना दिवस पर जयपुर के कल्चर को सभी तक पहुंचाना और दिखाना बहुत जरूरी है। जयपुर की विरासत देश-विदेश में काफी जानी जाती है। इसलिए युवाओं और आम लोगों को खूबसूरत तस्वीरों के जरिए जयपुर को दिखाया जाए और शहर के टूरिज्म को प्रमोट किया जाए। उन्होंने बताया कि इस एग्जीबिशन में सभी के लिए एंट्री निशुल्क होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें