फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और अमेरिका के बीच ‘युद्ध अभ्यास-20’ शुरू, देखें जांबाज सैनिकों की तस्वीरें

Mon, 08 Feb 2021 05:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरतगढ़
विज्ञापन
1 of 5
भारत और अमेरिका के बीच युद्धाभ्यास - फोटो : ANI
भारत और अमेरिकी सेना के बीच सोमवार से राजस्थान के सूरतगढ़ में ‘युद्ध अभ्यास-20’ की शुरुआत हो गई। इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों के जवान अपनी ताकत दिखा रहे हैं। यह अभ्यास 14 दिनों तक चलेगा। वहीं अब दोनों देश की सेना की जांबाजी की कुछ तस्वीरें भी सामने आ रही है। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं कि आखिर दोनों देश की सेना युद्धाभ्यास को कैसे अंजाम दे रही है...   
विज्ञापन

2 of 5
भारत और अमेरिका के बीच युद्धाभ्यास - फोटो : ANI
यह युद्धाभ्यास दोनों देशों के लिए अहम माना जा रहा है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह अभ्यास दोनों देशों के बीच चल रहे सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग का सबसे बड़ा उदाहरण है। दोनों देश आतंकवाद के खतरे को झेल चुके हैं और भविष्य में उसका मुकाबला करने के लिए इस युद्धाभ्यास को वैश्विक पटल पर अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
भारत और अमेरिका के बीच युद्धाभ्यास - फोटो : ANI
भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास की तरफ से कहा गया कि इस अभ्यास में 250 अमेरिकी सेना और 250 भारतीय सेना के जवान शिरकत कर रहे हैं। यह वार्षिक अभ्यास प्रशिक्षण व सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जरिये संयुक्त अंतर संचालन क्षमताओं को बढ़ाता है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा रक्षा उद्देश्यों के जरिये स्थायी भागीदारी को बढ़ावा देने का काम करते हैं।

4 of 5
भारत और अमेरिका के बीच युद्धाभ्यास - फोटो : ANI
इस युद्धाभ्यास में एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर WSI ‘RUDRA’, MI-17, चिनूक और अमेरिका के स्ट्राइकर वाहन के उपयोग किए जाएंगे।  इस अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व सप्त शक्ति कमान की 11 वीं बटालियन जम्मू-काश्मीर राइफल्स करेगी। वहीं, अमेरिका की बात करें तो इसका प्रतिनिधित्व 2 इन्फेंट्री बटालियन 3 इन्फेंट्री रेजिमेंट, 1.2 स्ट्राइकर ब्रिगेड कॉम्बेट टीम के सैनिकों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत और अमेरिका के बीच युद्धाभ्यास - फोटो : पीटीआई
दो हफ्ते तक चलने वाले इस युद्ध अभ्यास में दोनों ही देशों के जवान युद्ध की अपनी कुशलताओं के साथ-साथ सांस्कृति का आदान-प्रदान भी करते नजर आएंगे। इस अभ्यास के जरिए दोनों देशों के जवान एक दूसरे की तकनीक को भी सिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें