फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: शर्मसार हुए रिश्ते; ममेरे दादा ने पोती की हत्या कर छुपाई लाश, 2 दिन तक पुलिस को किया गुमराह

Mon, 18 Aug 2025 08:34 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ में रिश्ते के दादा ने नौ साल की पोती की हत्या कर दी और शव को घर में रखे बक्से में छुपा दिया। आरोपी ने गला घोंटकर बच्ची की हत्या की है। उसके साथ दरिंदगी की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
1 of 4
रिश्ते के दादा ने मासूम की हत्या कर शव बक्से में छुपाया - फोटो : अमर उजाला
शहर के टाउन थाना इलाके में रिश्ते के एक दादा ने नौ साल की बच्ची की हत्या कर दी। मामले में एक बच्ची 2 दिन से लापता थी और आरोपी इस दौरान परिजनों को दिलासा दे रहा था। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस बच्ची को ढूंढते हुए आरोपी के मकान के पास पहुंची तो ताला लगा देखकर शक हुआ। पुलिस ने रविवार शाम को आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की तो वह शराब के नशे में पुलिस को गुमराह करता रहा। सोमवार सुबह जब दोबारा पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली।
विज्ञापन

2 of 4
न्याय की गुहार लगाते बच्ची के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
एसपी हरिशंकर ने बताया कि बच्ची के पिता ने शनिवार रात को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शाम करीब 7 बजे पड़ोस में रहने वाले मामा के घर गई थी। मामा के घर पर नहीं होने पर वापस आ रही थी लेकिन घर नहीं पहुंची। पुलिस शनिवार रात से ही बच्ची की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आसपास के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के पास भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

3 of 4
आरोपी के घर के बाहर पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम रविवार को शाम 5 बजे बच्ची की तलाश करते हुए आरोपी के मकान के पास पहुंची तो वहां ताला लगा देखकर शक हुआ। पूछताछ की तो सामने आया कि वह बच्ची के पिता के मामा का घर है। उन्होंने बताया कि रात करीब 12.30 बजे डीएसटी टीम ने 26 साल के आरोपी को बच्ची के घर से डिटेन किया। तब वो पूरी तरह शराब के नशे में धुत था। पुलिस की इस कार्रवाई का बच्ची के परिवार वालों ने भी विरोध किया, क्योंकि उन्हें वारदात के बारे में सही जानकारी नहीं थी। आरोपी रातभर पुलिस को गुमराह करता रहा। सोमवार सुबह जब आरोपी से दोबारा पूछताछ की गई तो उसने वारदात कबूल कर ली। 
विज्ञापन

4 of 4
आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम तुरंत आरोपी के मकान पर पहुंची और ताला खुलवाया तो पूरा घर बदबू मार रहा था। पुलिस ने बक्से को खोलकर देखा तो बोरी में लपेटा हुआ बच्ची का शव बरामद हुआ। टाउन थानाधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी ने मासूम बच्ची का गला घोंटकर मारा है। बच्ची के साथ दरिंदगी की भी आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें